6 जून – आज का इतिहास (6 June – Today’s History)
विश्व एवं भारतीय इतिहास में 6 जून की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 6 June in World and Indian history)
हमारे इतिहास में आज के दिन यानि 6 जून को बहुत सी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनायें हुई हैं जो भारत व विश्व के इतिहास में अहम् स्थान रखती हैं। भारत और विश्व इतिहास में 6 जून का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। इन घटनाओं में से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनायें भी होंगी जिन्होंने अपने वर्तमान समय और भविष्य को काफी प्रभावित किया होगा। आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 6 जून को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं।
भारतीय इतिहास में 6 जून की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 6 June in Indian history)
भारतीय इतिहास में 6 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
- 1674 – शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
- 1929 – भारतीय फिल्मों के विख्यात अभिनेता, निर्माता व निर्देशक सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) जिले में हुआ था।
- 1981 – बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
- 1999 – भारती की पहली जोड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने टेनिस का ग्रैंड स्लैम जीता।
- 2004 – तमिल को भारतीय संसद के दो सदनों की संयुक्त बैठक में भारत के राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम द्वारा शास्त्रीय भाषा के रूप में स्थापित किया गया था।
- 2008 – कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।
- 2019 – आरबीआई ने कर्ज (अल्पावधि उधारी दर / रेपो रेट ) 0.25 सस्ता किया।
- 2021 – HSBC ने दिग्गज बैंकर हितेंद्र दवे को भारत में अपना नया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया।
विश्व इतिहास में 6 जून की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 6 June in World history)
विश्व इतिहास में 6 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
- 1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1660 – डेनमार्क तथा स्वीडन के बीच शांति समझौता हुआ।
- 1727 – पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी।
- 1744 – फ्रांस और पर्शिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।
- 1752 – भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे।
- 1761 – शुक्र का पारगमन हुआ जिसे पृथ्वी के 120 स्थानों से देखा जा सकता था। मिखाइल लोमोनोसोव को वीनस का माहौल पता चला।
- 1808 – नेपोलियन के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया था।
- 1831 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ।
- 1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।
- 1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
- 1918 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेलेयू वुड के युद्ध में अमेरिका को पहली जीत मिली।
- 1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1919 – प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ।
- 1921 – लंदन में साउथवार्क ब्रिज किंग जॉर्ज वी और क्वीन मैरी द्वारा यातायात के लिए खोला गया था।
- 1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।
- 1932 – 1932 का राजस्व अधिनियम संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला गैस कर बनाकर, 1 सेंट प्रति गैलन (1/4 ¢ / एल) की दर से बेचा गया था
- 1933 – पहला ड्राइव-इन थियेटर कैमडेन, न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका में खुला।
- 1934 – यू.एस. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की स्थापना की गई थी।
- 1936 – एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन हुआ।
- 1942 – द्वितीय विश्व युद्ध: मिडवे की लड़ाई अमेरिकी नौसेना के गोताखोरों ने जापानी क्रूजर मिकुमा और चार जापानी वाहकों को डुबो दिया था।
- 1944 – ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी वायु सेना ने जापान के दक्षिणी नगर फ़ोकोला पर बम्बारी करके जापान के विरुद्ध अपना हवाई आक्रमण आरंभ किया।
- 1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों की हत्या की।
- 1944 – अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु।
- 1946 – बास्केट बॉल एसोसिएशन ऑफ अमेरिका की स्थापना न्यूयॉर्क शहर में हुई थी।
- 1966 – अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।
- 1967 – इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
- 1971 – सोयुज़ कार्यक्रम: सोयुज़ 11 लॉन्च किया गया था।
- 1971 – वियतनाम युद्ध: ऑस्ट्रेलियाई और वियतनामी कम्युनिस्ट बलों के बीच लांग खान की लड़ाई शुरू हुई थी।
- 1972 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफोंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये।
- 1974 – स्वीडन को एक संसदीय राजतंत्र बनाने के लिए सरकार का एक नया उपकरण प्रक्षेपित किया गया था।
- 1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।
- 1985 – वुल्फगैंग गेरहार्ड की कब्र ब्राजील के एम्बू में खोली गई थी।
- 1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।
- 1993 – मंगोलिया का पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ था।
- 1995 – पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
- 1997 – बैंकाक में भारत, बांग्लादेश श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
- 2001 – नेपाल के शाही परिवार पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।
- 2002 – इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
- 2002 – ईसवी को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वम्मति से पारित किया।
- 2002 – पूर्वी भूमध्य घटना। एक निकट पृथ्वी क्षुद्रग्रह ग्रीस और लीबिया के बीच भूमध्य सागर पर व्यास विस्फोट में दस मीटर की दूरी पर अनुमान लगाया गया था।
- 2005 – ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
- 2007 – दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
- 2008 – अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।
- 2010 – 109 पुरुषों की फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल ने रॉबिन सोडरलिंग को (6-4, 6-2, 6-4 से) हराया।
- 2020 – दो आतंकी हमलों में 14 अफगान सैनिकों की मौत , कमांडर समेत पांच आतंकी ढेर हुए।
6 जून को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (Famous people born on June 6)
- 1699 – 16वाँ मुग़ल बादशाह आलमगीर द्वितीय (Alamgir II) का जन्म हुआ था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।
- 1829 – एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी ए. ओ. ह्यूम (Allan Octavian Hume) का जन्म हुआ।
- 1879 – भारत की आज़ादी के लिये संघर्ष करने वाले क्रान्तिकारियों में से एक उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय (Upendranath Bandyopadhyay) का जन्म हुआ।
- 1881 – हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न (Giridhar Sharma Navratna) का जन्म हुआ।
- 1884 – प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची (Shauq Bahraichi) का जन्म हुआ।
- 1890 – भारतीय राजनीतिज्ञ गोपीनाथ बोरदोलोई (Gopinath Bordoloi) का जन्म हुआ।
- 1891 – ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ‘कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार (Masti Venkatesha Iyengar) का जन्म हुआ।
- 1901 – इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो (Sukarno) का जन्म हुआ।
- 1902 – संविधान सभा की सदस्य एनी मसकैरिनी (Annie Mascarene) का जन्म हुआ।
- 1919 – हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण (Rajendra Krishan) का जन्म हुआ।
- 1924 – कर्नाटक के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई (Somappa Rayappa Bommai) का जन्म हुआ।
- 1929 – अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक सुनील दत्त (Sunil Dutt) का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) हुआ था।
- 1936 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता डी. रामानायडू (Daggubati Ramanaidu) का जन्म हुआ।
- 1939 – भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा (Gurbachan Singh Randhawa) का जन्म हुआ।
- 1945 – भारतीत राज्य नागालैंड के वरिष्ठ पत्रकार टी. सेनका आओ (T. Senka Ao) का जन्म हुआ।
- 1946 – बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh) का जन्म हुआ।
- 1956 – स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी जिनको महान टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाने वाले ब्योन बोर्ग (Björn Rune Borg) का जन्म हुआ।
6 जून को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 6 June)
- 1957 – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे (Ramchandra Dattatray Ranade) का निधन हुआ था।
- 1967 – सामाजिक कार्यकर्त्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का निधन हुआ।
- 1982 – भारतीय राजनीतिज्ञ और कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स (D. Devaraj Urs) का निधन हुआ।
- 1982 – पुदुचेरी के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर का निधन हुआ।
- 1984 – दमदमी टकसाल के प्रमुख, खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले (Jarnail Singh Bhindranwale) का निधन हुआ।
- 1986 – ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ‘कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार (Masti Venkatesha Iyengar) का निधन हुआ।
- 2010 – संयुक्त राज्य अमेरिका संगीतकार मार्विन इस्ली (Marvin Isley) का निधन हुआ।
- 2015 – भारतीय तेलुगु फिल्म अभिनेत्री आरती अग्रवाल (Aarthi Agarwal) का निधन हुआ।
- 2020 – पूर्व फुटबॉलर ई. हमसाकोया (E Hamsakoya) का मल्लापुरम के अस्पताल में कोविड-19 वायरस से निधन हो गया।
- 2021 – मशहूर गायक सईद साबरी (Saeed Sabri) (85) का जयपुर में हार्टअटैक से निधन हो गया।
6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (6 June Important Events and Festivities)
- घल्लूघारा दिवस (पंजाब) (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)
- अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आई.ओ.सी.) स्थापना दिवस
- रूसी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।
कृपया ध्यान दें – यद्धपि इस लेख को तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।