पालक पनीर बनाने की विधि / Method of making Spinach Cheese

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन

कितने लोगों के लिए : 2 – 4

समय : 15 से 30 मिनट

मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

एक कटोरी पालक (बारीक कटा हुआ)

पनीर 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)

एक बड़ा प्याज (टुकड़ो में कटा हुआ)

एक इंच अदरक का टुकड़ा

लहसुन की 5-6 कलियां

चार हरी मिर्च (टुकड़ों में कटी हुईं)

एक टमाटर (बारीक कटा हुआ)

एक छोटा चम्मच गरम मसाला

नमक स्‍वादानुसार

दो बड़ा चम्‍मच मलाई

पानी जरूरत के अनुसार

तेल जरूरत के अनुसार

विधि

– सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी गरम करने के लिए रखें.

– एक उबाल आते ही इसमें पालक डालकर उबाल लें.

– जब पालक के पत्ते सॉफ्ट हो जाएं तब आंच बंद कर पालक को ठंडे पानी से धो लें.

– इसके बाद मिक्सी में पालक पीस लें. ध्यान रखें कि पानी न मिलाएं

– अब प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर भी मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें और एक कटोरी में निकालकर रख लें.

– मीडियम आंच में दोबारा एक पैन में तेल गरम करें.

 

– तेल के गरम होते ही इसमें तैयार पेस्‍ट डालकर भूनें.

– फिर इसमें पालक का पेस्‍ट डालकर इसे उबलने दें. एक उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाएं.

– अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें और पालक को एक बार चला लें.

– अगर ग्रेवी गाढ़ी बन जाए तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं.

– ग्रेवी के बनते ही आंच बंद कर ऊपर से मलाई डाल दें.

– तैयार है पालक पनीर. रोटी या नान के साथ सर्व करें.

You might also like

error: Content is protected !!