कार्यालय के लिए वास्तु / Vastu for office
कार्यालय के निर्माण के समय बहुत से लोग वास्तु के सिध्दांतो का पालन करते हैं । कार्यालय के लिए वास्तु यह कार्यालय निर्माण तथा आंतरिक सजावट करके ( साथ ही साथ बाहरी परिसर को सजाने ) निवास की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और मालिक तथा कर्मचारियों के जीवन में समृध्दि लाने का विज्ञान है । वास्तु शास्र एक पुरातन भारतीय तकनीक है जिसमें शुरूआत से मालमत्ता की शक्तियों का उपयोग किया जाता है जैसे भूमि जिस पर अलग-अलग व्यक्तिगत कमरे, दरवाजे तथा खिडकियों का निर्माण किया जाता है । वास्तु टिप्स ओं की वजह से कंपनी को अधिक व्यापार मिलने में व आर्थिक रूप से तथा ब्रांड के रूप में विकसित होने में मदद मिलती है । अगर आप कार्यालय बनाने के लिए कोई जगह खरीदने की सोच रहे हैं अथवा किसी जगह पर कार्यालय का निर्माण कर रहें हो या मौजुदा कार्यालय को और ज्यादा आकर्षक करने के लिए तथा उसे ऊर्जा से भरपूर भरने के लिए, कार्यालय के लिए वास्तु टिप्स को लागू करना महत्त्वपूर्ण है ।
नीचे कुछ कार्यालय के लिए वास्तु टिप्स का उल्लेख किया है –
- जब आप कार्यालय में होते हैं तो आपके सर्वोत्तम अनुकूल दिशा का सामना करने से आपके 7 चक्र सक्रिय हो जाते हैं और आपके काम में कार्य कुशलता में वृध्दि हो जाती है । वास्तु से भरपूर कार्यालय में अनुकूल दिशा का सामना करने से शरीर के चक्र सक्रिय होते हैं और आपके सभी कर्तव्यों का पालन करने तथा रचनात्मक विचारों से आपके व्यवसाय को आगे बढ़ने में मदद मिलती है ।
- कार्यालय या कार्यस्थल पर आपकी प्रथम अनुकूल या अच्छी दिशा में बैठने से व्यवसाय का विकास करने में मदद मिलती है । अनुकूल दिशा व्यक्ति की जन्म तिथि पर आधारित होती हैं ।