संबंधो के लिए वास्तु टिप्स / Vastu Tips for Relations
क्या संबंधो के लिए वास्तु टिप्स महत्त्वपूर्ण हैं ? क्या इससे लोगों के दैनिक तथा दीर्घ कालीन रिश्तेसंबंधो में फरक पड़ता है ? इस बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं ……
इस भूमण्डल पर जब प्यार, शादी तथा रिश्तों को संभालने की बात आती है तब हर व्यक्ति को थोड़ेसे भाग्य की जरूरत होती है – यह भाग्य है वास्तु । यह हमारे हर एक के आसपास छोटी-सी मात्रा में मौजुद ऊर्जा को बढ़ाने और हमारे अंदर की ऊर्जा तथा स्पंदन के साथ तालमेल बनाने का एक पवित्र विज्ञान है । जब इन दोनों ऊर्जांओं में तालमेल बन जाता है व्यक्ति का एक आकर्षक व्यक्तिमत्व विकसित हो जाता है और उसे आंतरिक शांति तथा स्थिरता प्राप्त होती है । नातेसंबंधो के लिए वास्तु टिप्स इसी सिध्दांत पर काम करता है और दम्पतियों में दीर्घकालिन अनुबंध विकसित होकर अपना जीवन प्यार तथा मेलमिलाप के साथ बिताते हैं । इन वास्तु टिप्स को मुख्यतः सोने के कमरे के लिए लागू किया जाना चाहिए लेकिन निवास के कुछ क्षेत्र हैं जो रिश्तों के लिए ही बने हैं ( जो दोषपूर्ण निर्माण की वजह से हो सकता है खो गए हो ) जिन्हें वास्तु अनुरूप परिपूर्ण बनाया जा सकता है ।
नीचे कुछ साधारण नातेसंबंधो के लिए वास्तु टिप्स दिए हैं जिसे हर व्यक्ति पालन कर सकता है –
- क्या आपको पता है कि कौन-सी सर्वोत्तम पेंटिग्ज अथवा तस्वीरों को सोने के कमरे में टांगते हैं ? बेहतर रिश्ते संबंधो के लिए सोने के कमरे में दम्पति के तस्वीरों का उपयोग करें ( उदाहरण के लिए राधा कृष्ण अथवा पति पत्नी, लव्ह बर्डस् आदि ) । इन तस्वीरों को विशिष्ट संबंधित दिशा पर लटका दिया जाना चाहिए । इन छायाचित्रों से शांति, प्रेम और दम्पत्तियों में प्रेमसंबंधों की भावना पैदा होती है ।
- आपके घर में नातेसंबंधो का स्थान कहाँ है और क्या उसकी उचित रूप से रचना की गयी है ? नातेसंबंधो का स्थान घर के निर्माण से पूर्व चिन्हित किया जाना चाहिए और यह घर के प्रमुख तथा मालिक की जन्म तिथि पर निर्भर करता है । घर के रिश्तेसंबंधो के स्थान पर कपडे तथा बर्तन धोने से आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है । नातेसंबंधो के स्थान का पता लगाएँ और स्वस्थ संबंधो का आनंद लेने के लिए वास्तु में सुधार करें ।
- आपके घर में दीवार पर कौन-सी पेंटिंग्ज होनी चाहिए ? आपके घर में हल्के रंगो की पेंटिग का उपयोग करें जिससे आप शांत रहने के लिए तथा जीवनसाथी के साथ के आपके संबंधों में सुधार लाने में मदद कर सकता हैं । गहरे तथा भड़कीले रंगो से दूर रहें ।