पर्यायवाची – भाग 8 / Synonyms – Part 8
ऐंठ- कड़, दंभ, हेकड़ी, ठसक।
ऐबी- बुरा, खोटा, दुष्ट, अवगुण, गलती, त्रुटि, खामी, खराबी, कमी, अवगुण।
ऐयार- धूर्त, मक्कार, चालाक।
ऐहिक- सांसारिक, लौकिक, दुनियावी।
ऐक्य- एकत्व, एका, एकता, मेल।
ऐश्वर्य- धन-सम्पत्ति, विभूति, वैभव, समृद्धि, सम्पन्नता, ऋद्धि-सिद्धि।
ऐंठन- ऐंठ, मरोड़, बल, तनाव, अकड़, गर्व, घमंड, कुटिलभाव।
ऐंठना- उमेठना, मरोड़ना, इतराना, अकड़ना, शेखी बघारना।
ऐंद्रिक- ऐंद्रिय, इन्द्रियगत, इंद्रिय विषयक, इंद्रियजनित, इंद्रियजन्य।
ऐच्छिक- स्वैच्छिक, वैकल्पिक, इच्छानुसारी।
ऐयाश- कामी, कामुक, भोगी, लम्पट, विलासी, विषयी, भोगनिरत, विषयासक्त, कामाचारी, व्यभिचारी।
ऐयाशी- काम, कामचरिता, विलासता, भोग, विषयासक्ति, इंद्रियलोलुपता।
ऐश- सुख, चैन, आराम, ऐयाशी, विलास, भोग-विलास, व्याभिचार।