पर्यायवाची – भाग 17 / Synonyms – Part 17
जल– मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय।
जहर– गरल, कालकूट, माहुर, विष ।
जगत– संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन।
जीभ– रसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान।
जंगल– विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप।
जेवर– गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल।
ज्योति– आभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि।
जहाज– पोत, जलयान।
जानकी– सीता, वैदही, जनकसुता, मिथिलेशकुमारी, जनकतनया, जनकात्मजा।
जंग– लड़ाई, संग्राम, समर, युद्ध।
जईफी– वृद्धावस्था, बुढ़ापा, बुजुर्गी।
जत्था– गुट, दल, समूह, टोली, गिरोह।
जनक– तात, बाप, पिता, बप्पा, बापू, वालिद।
जननी– माँ, माता, मम्मी, अम्मा, वालिदा।
जन्नत– स्वर्ग, सुरधाम, बैकुंठ, सुरलोक, हरिधाम।
जन्मांध– सूरदास, अंधा, आँधरा, नेत्रहीन।
जबह– वध, हत्या, कत्ल, खून।
जम्हूरियत– प्रजातंत्र, लोकतंत्र, लोकशाही, जनताशासन।
जमाई– दामाद, जामाता, जँवाई।
जमीन– धरती, भू, भूमि, पृथ्वी, धरा, वसुंधरा।
जय– जीत, फतह, विजय।
जरठ– वृद्ध, बुड्ढा, बूढ़ा।
जलाशय– तालाब, तलैया, ताल, पोखर, सरोवर।
जवान– तरुण, युवक, नौजवान, नौजवाँ, युवा।
जवानी– युवावस्था, यौवन, तारुण्य, तरुणाई।
जहन्नुम– नरक, दोजख, यमपुरी, यमलोक।
जहाज– पोत, बेड़ा, जलयान, जलपोत।
जहीन– बुद्धिमानी, अक्लमंद, मेधावी, मेधावान, तीक्ष्ण बुद्धि।
जाँघ– उरु, जानु, जघन, जंघा, रान।
जाई– बेटी, कन्या, पुत्री, लड़की।
जासूस– गुप्तचर, भेदिया, खुफिया।
जिंदगी– जिंदगानी, जीवन, हयात।
जिल्लत– अपमान, तिरस्कार, अनादर, तौहीन, बेइज्जती।
जिस्म– देह, बदन, शरीर, काया, वपु।
जीव– रूह, प्राण, आत्मा, जीवात्मा।
जीविका– रोजी-रोटी, रोजी, आजीविका, वृत्ति।
जुल– धोखा, फरेब, दगा, छल।
जुलाहा– बुनकर, कोली, कोरी।
जोहड़– तालाब, तलैया, तड़ाग, सरोवर, जलाशय।
ज्ञानी– विद्वान, सुविज्ञ, आलिम, विवेकी, ज्ञानवान।
ज्योत्स्ना– चाँदनी, चंद्रप्रभा, कौमुदी, जुन्हाई।
जंगम– अस्थायी, अस्थिर, चलनशील, गमनशील, चल, चलायमान, अस्थावर।
जँचना– फबना, सजना, अच्छा लगना, शोभा देना।
जगमगाता हुआ– दीप्त, चमकदार, प्रकाशमय, देदीप्यमान, आभासित, भासमान।
जगह– स्थान, स्थल, ठाँव, ठौर, अवस्थान, ठिकाना, मुकाम, पड़ाव, अवसर, मौका, स्थिति।
जगाना– सक्रिय बनाना, चेष्टायुक्त करना, प्रबुद्ध करना, चेतन बनाना, जागरूक करना, जागृत करना, उठाना।
जटिल– पेचीला, पेंचदार, उलझा हुआ, कठिन, विकट, मुश्किल, विषम।
जड़– निर्जीव, प्राणरहित, चेतनाशून्य, बेसुध, अचर, आधार, बुनियाद।
जड़ता– स्थिरता, गतिहीनता, आलस्य, सुस्ती, मूढ़ता, मंदबुद्धिता।
जन– लोक, लोग, प्रजा, सामान्य व्यक्ति, आदमी, सर्वसाधारण।
जनता– जनसमूह, जनसमुद्र, समुदाय, जमघट, भीड़, भीड़-भड़क्का, आमलोग।
जनसेवक– अधिसेवक, पदाधिकार, लोकसेवक, लोकाचारी।
जन्म– उत्पत्ति, उद्भव, प्रसूति, जीवन, आरम्भ, शुरुआत, श्रीगणेश।
जन्मजात– जन्मज, जन्मगत, सहज, वंशगत, स्वाभाविक, प्राकृत, प्राकृतिक, अकृत्रिम, असली, वास्तविक।
जब तक– यदा, जब, जिस समय में, जिस बीच में, की अवधि तक, के समय, इतने में, दौरान में।
जय-जयकार– अभिनंदन, शुभकामना, अभिवादन, प्रणाम, नमस्कार, स्वागत, हर्षध्वनि।
जल्दी– शीघ्रता, स्फूर्ति, फुर्ती, अभी, तुरंत, फौरन, शीघ्र।
जहरीला– जहर मिला, जहर भरा, विषैला, विष भरा, विषयुक्त, प्राणहारी।
जागरूक– प्रबुद्ध, सावधान, सचेत, खबरदार, चेतन, होशियार, चौकन्ना।
जादू– इंद्रजाल, माया, कौतुक, चमत्कार, वशीकरण, सम्मोहन।
जानकार– परिचित, विज्ञ, निपुण, कुशल, प्रवीण।
जानदार– सजीव, जीवंत, सप्राण, प्राणवान।
जानना– ज्ञान होना, इल्म होना, कुशल होना, ज्ञात होना, मालूम होना, अवगत होना, परिचित होना, पता होना, मालूम होना।
जानलेवा– प्राणान्तक, घातक, प्राणघातक, मारक।
जालसाजी– षड्यंत्र, कपट, जाल, धोखाधड़ी, ठगी।
जालिम– पाशविक, क्रूर, निर्दय, हिंसक, बर्बर, निष्ठुर, बेदर्द, बेरहम।
जिगर– कलेजा, यकृत, दिल, मन, साहस, हिम्मत, उत्साह।
जिज्ञासा– उत्कंठा, उत्सुकता, कौतूहल, कुतूहल, प्रबल, इच्छा।
जिद्दी– हठी, दुराग्रही, दृढ़प्रतिज्ञ, अदम्य, हठीला, धृष्ट, दुःसाहसी, ढीठ, गुस्ताख़।
जिम्मा– दायित्व, उत्तरदायी, जवाबदेही, जिम्मेवारी, उत्तरदायी।
जिम्मेदार– उत्तरदायी, उत्तरदेय, उत्तरदाता, जिम्मेवार, जवाबदेह।
जी– मन, दिल, चित्त, हिम्मत, जीवट, साहस।
जीत– जय, विजय, फतह।
जीव– प्राण, जान, आत्मा, प्राणी, प्राणधारी, देहधारी, देही।
जुटाना– जोड़ना, एकत्र करना, इकट्ठा करना, बटोरना, संग्रह करना।
जुलाब– रेचक, दस्तावर।
जूता– पदत्राण, उपानह, पादुका, पनही, चर्मपादुका।
जैसे– उसी तरह से, जिस तरह से, ज्यों ही, जिस प्रकार।
जोंक– रक्तपा, जलूका, जलाका, जलोका, जलौका।
जोकर– वैहासिक, विदूषक, ठिठोलिया, भाँड, मसखरा, हँसोड़।
जोखिम उठाना– आग से खेलना, आग में कूदना, अंगारों पर पैर रखना, तलवार की धार पर चलना, ओखली में सिर देना, साहसपूर्ण कार्य करना, संकट का सामना करना, खतरा मोल लेना।
जोर– बल, शक्ति, ताकत, ऊर्जा, वश, अधिकार, परिश्रम, मेहनत।
जोरदार– शक्तिशाली, शक्तिवान, बलशाली, ओजस्वी, प्रभावशाली, असरदार।
जोश– उन्माद, उत्साह, उमंग, उफान, झोंक, सरगर्मी।
जोशीला– सोत्साह, अत्युत्साही, उत्साहशील, उमंगी, उत्साही।
ज्ञान– बोध, इल्म, जानकारी, परिचय, विवेक, आत्मज्ञान।
ज्येष्ठ– जेठा, बड़ा, अग्रज।
ज्योतिषी– दैवज्ञ, गणक, भविष्यवक्ता, खगोलज्ञ।
ज्वाला– लपट, लौ, अग्निशिखा, ज्योति, शिखा, गर्मी, ताप, जलन।