पर्यायवाची – भाग 14 / Synonyms – Part 14
घट– घड़ा, कलश, कुम्भ, निप।
घर– आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन।
घृत– घी, अमृत, नवनीत।
घटना– हादसा, वारदात, वाक्या।
घन– मेघ, बादल, घटा, अंबुद, अंबुधर।
घना– घन, सघन, घनीभूत, घनघोर, गझिन, घनिष्ठ, गहरा, अविरल।
घपला– गड़बड़ी, गोलमाल, घोटाला।
घमंड– दंभ, दर्प, गर्व, गरूर, गुमान, अभिमान, अहंकार।
घुड़सवार– अश्वारोही, तुरंगी, तुरंगारूढ़।
घुमक्कड़– भ्रमणशील, पर्यटक, यायावर।
घूँस– घूस, रिश्वत, उत्कोच।
घोड़ा– तुरंग, हय, घोट, घोटक, अश्व।
घटक– कलश, घड़ा, कुम्भ, संघटक, कारक, तत्व, अवयव, अंग, उपांश, भाग, उपादान।
घटना– वाकया, माजरा, मामला।
घटाना– कम करना, न्यून करना, हलका करना, अल्पीकरण, अवशमन करना।
घटिया– हेय, हीन, हलका, निकृष्ट, कुत्सित, गर्हित, अपकृष्ट, ओछा, तुच्छ, अधम नीच, खोटा।
घबड़ा देना– अवाक् कर देना, व्याकुल कर देना, आकुल करना, व्यग्र करना, चौंका देना, उलझन में डालना, चकरा देना।
घबराना– हड़बड़ाना, उतावला होना, अधीर होना, अकुलाना, विचलित होना, चलायमान होना, हैरान होना, परेशान होना, अशांत होना।
घबराहट– आकुलता, व्याकुलता, विमूढ़ता, अधीरता, क्षोभ, हड़बड़ी, परेशानी, आतुरता, खलबली, हैरानी, बेचैनी, विक्षिप्ति।
घरेलू– हिला-मिला हुआ, सधा हुआ, पला हुआ, पालतू।
घाट– भरणतट, घट्ट, नदीतट अवस्थानतट।
घाटा– हानि, टोटा, नुकसान।
घातक सांहातिक– प्राणनाशक, प्राणांतक, मारक, विनाशक, विषैला, विनाशकारी, मारू, जानलेवा, मृत्युजनक।
घायल– जख्मी, आहत, क्षत-विक्षत।
घाव– जख्म, व्रण, क्षत, चोट, चीरा।
घिनौना– घृण्य, घृणोत्पादक, घृणास्पद, तिरस्करणीय, घृणाजनक, फूहड़, भद्दा, भोंडा, नफ़रत, अरुचि, चिढ, अरुचिकर, अप्रिय।
घुटना– ठेघुँना, घुटिक, साँस रुकना।
घुमाना– चक्कर देना, फेरा देना, नचाना, गोलाई में चलाना, सैर कराना, टहलाना, भ्रमण कराना, रमाना, विचरण कराना।
घुसना– प्रवेश करना, पैठना, अन्दर जाना, दाखिल होना, भेदन करना, चुभना, आरपार होना।
घूँघट– मुखावरण, पर्दा, नकाब, अवगुंठन, बुर्का।
घूँसा– मुष्टिक, मुष्टिका, मुक्का।
घूस– रिश्वत, उत्कोच, चाँदी का जूता, बड़ा चूहा।
घृणा– नफ़रत, घिन, जुगुप्सा, अरुचि, कुत्सा, विराग, अप्रीति, चिढ़ विरक्ति, विमुखता, ऊब।
घृणाजनक– घृणात्मक, घनौना वितृष्णाजनक, कुत्सित, विरक्तिकर, वमनोत्पादक, अप्रीतिकर अप्रिय।
घृणापूर्ण– अवज्ञासूचक, तिरस्कारी, घृणित, तिरस्कारपूर्ण, अवमानी, अवहेलनात्मक।
घृणित– हेय, तुच्छ, नगण्य, हीन, नीच, बुरा, खराब, निंद्य, तिरस्करणीय, तिरस्कृत।
घेरा– मंडल, वलय, वृत्त, चक्र, परिधि, क्षेत्र, दायरा, सीमा, मर्यादा।
घोड़ी– अश्वा, घोटिका।
घोर– विकराल, भीषण, भयंकर, भयानक, डरावना, उग्र, दारुण, तीव्र, अतिशय, अधिक, अत्यधिक, प्रचुर, बहुत।
घोषणा– उद्घोषण, ऐलान, सूचना, विज्ञप्ति, अधिसूचना, डुग्गी।
घोषणा-पत्र– ज्ञापन-पत्र, नीति-घोषपत्र, घोष-पत्र, मैनिफैस्टो।
घास– तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद।