पर्यायवाची – भाग 4 / Synonyms – Part 4
ईश्वर- परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
ईख- गन्ना, ऊख, इक्षु।
ईप्सा- इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा।
ईमानदारी- सच्चा, सत्यपरायण, नेकनीयत, यथार्थता, सत्यता, निश्छलता, दयानतदारी, सत्यनिष्ठ।
ईर्ष्या- विद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह।
ईसा- यीशु, ईसामसीह, मसीहा।
ईमानदार- सच्चा, नेकनीयत, दयानतदार, शुद्धमति, निश्छल, निष्कपट, सत्यनिष्ठ, सत्यपरायण, सदाशय, ऋजु।
ईर्ष्यालु- ईर्ष्यायुक्त, स्पृहाशील, स्पृहालु, डाहीद्वेषी, विद्वेषी।
ईहा- मनोकामना, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, कामना।