‘झ’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with झ
( झ ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे
‘झ’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।
झक मारना (अर्थ – विवश होना)-
वाक्य प्रयोग – दूसरा कोई साधन नहीं हैै। झक मारकर तुम्हे साइकिल से जाना पड़ेगा।
झख मारना (अर्थ – बेकार का काम करना)-
वाक्य प्रयोग – आजकल बेरोजगारी में राजू झख मार रहा है।
झण्डा गाड़ना/झण्डा फहराना (अर्थ – अपना आधिपत्य स्थापित करना)-
वाक्य प्रयोग – अंग्रेजों ने झाँसी की रानी को परास्त करने के पश्चात् भारत में अपना झण्डा गाड़ दिया था।
झण्डी दिखाना (अर्थ – स्वीकृति देना)-
वाक्य प्रयोग – साहब के झण्डी दिखाने के बाद ही क्लर्क बाबू ने लालू का काम किया।
झाँसा देना (अर्थ – धोखा देना)-
वाक्य प्रयोग – विपिन को उसके सगे भाई ने ही झाँसा दे दिया।
झाँसे में आना (अर्थ – धोखे में आना)-
वाक्य प्रयोग – वह बहुत होशियार है, फिर भी झाँसे में आ गया।
झाड़ू फेरना (अर्थ – बर्बाद करना)-
वाक्य प्रयोग – प्रेम ने अपने पिताजी की सारी दौलत पर झाड़ू फेर दी।
झाड़ू फिरना (अर्थ – सब बर्बाद हो जाना)-
वाक्य प्रयोग – मेरी सारी मेहनत पर तुम्हारे कारण झाड़ू फिर गया। अब मैं फिर से यह काम नहीं कर सकता।
झाड़ू मारना (अर्थ – निरादर करना)-
वाक्य प्रयोग – अध्यापक कहते हैं कि आगंतुक पर झाड़ू मारना ठीक नहीं है, चाहे वह भिखारी ही क्यों न हो।
झूठ का पुतला (अर्थ – बहुत झूठा व्यक्ति)-
वाक्य प्रयोग – वीरू तो झूठ का पुतला है तभी कोई उसकी बात का विश्वास नहीं करता।
झूठ के पुल बाँधना (अर्थ – झूठ पर झूठ बोलना)-
वाक्य प्रयोग – अपनी नौकरी बचाने के लिए रामू ने झूठ के पुल बाँध दिए।
झटक लेना (अर्थ – चालाकी से ले लेना)-
वाक्य प्रयोग – बड़ी-बड़ी बातें सुनाकर उसने मुझसे पाँच सौ रुपये झटक लिए।
झटका लगना (अर्थ – आघात लगना)-
वाक्य प्रयोग – किसी पर इतना विश्वास मत करो कि कभी झटका लगने पर सँभल भी न पाओ।
झपट्टा मारना (अर्थ – झपटकर छीन लेना)-
वाक्य प्रयोग – झपट्टा मारकर चील अपने शिकार को उठा ले गई।
झापड़ रसीद करना (अर्थ – थप्पड़ मारना)-
वाक्य प्रयोग – अध्यापक ने जब सुरेश के गाल पर एक झापड़ रसीद किया तो वह सारी हेकड़ी भूल गया।
झोली भरना (अर्थ – भरपूर प्राप्त होना)-
वाक्य प्रयोग – ईश्वर बड़ा दयालु है। अपने भक्तों को वह हमेशा झोली भरकर ही देता है।
झाड़ मारना- (अर्थ – घृणा करना)