‘घ’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with घ
( घ ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे
‘घ’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।
घर का न घाट का (अर्थ – कहीं का नहीं)-
वाक्य प्रयोग – कोई काम आता नही और न लगन ही है कि कुछ सीखे-पढ़े। ऐसा घर का न घाट का जिये तो कैसे जिये।
घाव पर नमक छिड़कना (अर्थ – दुःख में दुःख देना)-
वाक्य प्रयोग – राम वैसे ही दुखी है, तुम उसे परेशान करके घाव पर नमक छिड़क रहे हो।
घोड़े बेचकर सोना (अर्थ – बेफिक्र होना)-
वाक्य प्रयोग – बेटी तो ब्याह दी। अब क्या, घोड़े बेचकर सोओ।
घड़ो पानी पड़ जाना (अर्थ – अत्यन्त लज्जित होना )-
वाक्य प्रयोग – वह हमेशा फस्ट क्लास लेता था मगर इस बार परीक्षा में चोरी करते समय रँगे हाथ पकड़े जाने पर बच्चू पर घोड़े पड़ गया।
घी के दीए जलाना (अर्थ – अप्रत्याशित लाभ पर प्रसत्रता)-
वाक्य प्रयोग – जिससे तुम्हारी बराबर ठनती रही, वह बेचारा कल शाम कूच कर गया। अब क्या है, घी के दीये जलाओ।
घर बसाना (अर्थ – विवाह करना)-
वाक्य प्रयोग – उसने घर क्या बसाया, बाहर निकलता ही नहीं।
घात लगाना (अर्थ – मौका ताकना)-
वाक्य प्रयोग – वह चोर दरवान इसी दिन के लिए तो घात लगाये था, वर्ना विश्र्वास का ऐसा रँगीला नाटक खेलकर सेठ की तिजोरी-चाबी तक कैसे समझे रहता ?
घाट-घाट का पानी पीना (अर्थ – हर प्रकार का अनुभव होना)-
वाक्य प्रयोग – मुन्ना घाट-घाट का पानी पिए हुए है, उसे कौन धोखा दे सकता है।
घर आबाद करना (अर्थ – विवाह करना)-
वाक्य प्रयोग – देर से ही सही, रामू ने अपना घर आबाद कर लिया।
घर का उजाला (अर्थ – सुपुत्र अथवा इकलौता पुत्र)-
वाक्य प्रयोग – सब जानते हैं कि मोहन अपने घर का उजाला हैं।
घर काट खाने दौड़ना (अर्थ – सुनसान घर)-
वाक्य प्रयोग – घर में कोई नहीं है इसलिए मुझे घर काट खाने को दौड़ रहा है।
घर का चिराग गुल होना (अर्थ – पुत्र की मृत्यु होना)-
वाक्य प्रयोग – यह सुनकर बड़ा दुःख हुआ कि मेरे मित्र के घर का चिराग गुल हो गया।
घर का बोझ उठाना (अर्थ – घर का खर्च चलाना या देखभाल करना)-
वाक्य प्रयोग – बचपन में ही अपने पिता के मरने के बाद राकेश घर का बोझ उठा रहा है।
घर का नाम डुबोना (अर्थ – परिवार या कुल को कलंकित करना)-
वाक्य प्रयोग – रामू ने चोरी के जुर्म में जेल जाकर घर का नाम डुबो दिया।
घर घाट एक करना (अर्थ – कठिन परिश्रम करना)-
वाक्य प्रयोग – नौकरी के लिए संजय ने घर घाट एक कर दिया।
घर फूँककर तमाशा देखना (अर्थ – अपना घर स्वयं उजाड़ना या अपना नुकसान खुद करना)-
वाक्य प्रयोग – जुए में सब कुछ बर्बाद करके राजू अब घर फूँक के तमाशा देख रहा है।
घर में आग लगाना (अर्थ – परिवार में झगड़ा कराना)-
वाक्य प्रयोग – वह तो सबके घर में आग लगाता फिरता हैं इसलिए उसे कोई अपने पास नहीं बैठने देता।
घर में भुंजी भाँग न होना (अर्थ – बहुत गरीब होना)-
वाक्य प्रयोग – रामू के घर में भुंजी भाँग नहीं हैं और बातें करता है नवाबों की।
घाव पर मरहम लगाना (अर्थ – सांत्वना या तसल्ली देना)-
वाक्य प्रयोग – दादी पहले तो मारती है, फिर घाव पर मरहम लगाती है।
घाव हरा होना (अर्थ – भूला हुआ दुःख पुनः याद आना)-
वाक्य प्रयोग – राजा ने अपने मित्र के मरने की खबर सुनी तो उसके अपने घाव हरे हो गए।
घास खोदना (अर्थ – तुच्छ काम करना)-
वाक्य प्रयोग – अच्छी नौकरी छोड़ के राजू अब घास खोद रहा है।
घास न डालना (अर्थ – सहायता न करना या बात तक न करना)-
वाक्य प्रयोग – मैनेजर बनने के बाद राजू अब मुझे घास नहीं डालता।
घी-दूध की नदियाँ बहना (अर्थ – समृद्ध होना)-
वाक्य प्रयोग – श्रीकृष्ण के युग में हमारे देश में घी-दूध की नदियाँ बहती थीं।
घुटने टेकना (अर्थ – हार या पराजय स्वीकार करना)-
वाक्य प्रयोग – संजू इतनी जल्दी घुटने टेकने वाला नहीं है, वह अंतिम साँस तक प्रयास करेगा।
घोड़े पर सवार होना (अर्थ – वापस जाने की जल्दी में होना)-
वाक्य प्रयोग – अरे मित्र, तुम तो सदैव घोड़े पर सवार होकर आते हो, जरा हमारे पास भी बैठो।
घोलकर पी जाना (अर्थ – कंठस्थ याद करना)-
वाक्य प्रयोग – रामू दसवीं में गणित को घोलकर पी गया था तब उसके 90 प्रतिशत अंक आए हैं।
घनचक्कर (अर्थ – मूर्ख/आवारागर्द)-
वाक्य प्रयोग – किस घनचक्कर को मेरे पास लाए हो, इसे तो बात करने की भी तमीज नहीं है।
घपले में पड़ना (अर्थ – किसी काम का खटाई में पड़ना)-
वाक्य प्रयोग – लोन के कागज पूरे न होने के कारण लोन स्वीकृति का मामला घपले में पड़ गया है।
घर उजड़ना (अर्थ – गृहस्थी चौपट हो जाना)-
वाक्य प्रयोग – रामनायक की दुर्घटना में मृत्यु क्या हुई, दो महीने में ही उसका सारा घर उजड़ गया।
घिग्घी बँध जाना (अर्थ – डर के कारण आवाज न निकलना)-
वाक्य प्रयोग – वैसे तो रोहन अपनी बहादुरी की बहुत डींगे मारता है पर कल रात एक चोर को देखकर उसकी घिग्घी बँध गई।
घुट-घुट कर मरना (अर्थ – असहय कष्ट सहते हुए मरना)-
वाक्य प्रयोग – गरीबों पर अत्याचार करने वाले घुट-घुट कर मरेंगे।
घुटा हुआ (अर्थ – छँटा हुआ बदमाश)-
वाक्य प्रयोग – प्रमोद पर विश्वास मत करना एकदम घुटा हुआ है।
घुटना टेकना (अर्थ – हार मानना)-
वाक्य प्रयोग – वीर बराबर बात पर हथियार टेक सकते है, घुटने नहीं।
घर का मर्द- (अर्थ – बाहर डरपोक)
घर का आदमी (अर्थ – कुटुम्ब, इष्ट-मित्र)
घातपर चढ़ना- (अर्थ – तत्पर रहना)