‘श’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with श

( श ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे

‘श’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।

शैेतान का बच्चा (अर्थ – बहुत नीच और दुष्ट आदमी)-
वाक्य प्रयोग – वह वकील तो शैेतान का बच्चा है।

शैेतान की खाला (अर्थ – बहुत ही दुष्ट स्त्री)-
वाक्य प्रयोग – शांति तो शैेतान की खाला है।

शंख के शंख रहना (अर्थ – मूर्ख के मूर्ख बने रहना)-
वाक्य प्रयोग – शंभू तो शंख का शंख ही रहा।

शक़्कर से मुँह भरना (अर्थ – खुशखबरी सुनाने वाले को मिठाई खिलाना)-

वाक्य प्रयोग – रमेश ने दसवीं पास होने पर अपने मित्रों का शक़्कर से मुँह भर दिया।

शेर होना (अर्थ – निर्भय और घृष्ट होना)-
वाक्य प्रयोग – अपनी गली में तो कुत्ते भी शेर होते है।

शेखी बघारना/मारना (अर्थ – अपनी झूठी प्रशंसा करना)-
वाक्य प्रयोग – वह हमेशा अपनी शेखी ही बघारती रहती है और खुशामदी लोग उसकी हाँ में हाँ मिलाते रहते हैं।

शकुन देखना/विचारना (अर्थ – शुभ-अशुभ का विचार करना)-
वाक्य प्रयोग – शकुन देखकर विवाह की तारीख तय कर लीजिए।

शरीर टूटना (अर्थ – शरीर में दर्द होना)-
वाक्य प्रयोग – आज सुबह से ही मेरा शरीर टूट रहा है और जी मचला रहा है।

शह देना (अर्थ – उकसाना, उत्साह बढ़ाना)-
वाक्य प्रयोग – तुमने शह न दी होती तो आज वह मुझे गाली देकर न जाता।

शहद लगा कर चाटना (अर्थ – निरर्थक वस्तु को संभाल कर रखना)-
वाक्य प्रयोग – मेरा काम हो गया, अब तुम इस फाइल को शहद लगा कर चाटो।

शामत आना (अर्थ – बुरा समय आना)-
वाक्य प्रयोग – सब ठीक ठाक चल रहा था। न जाने कहाँ से शामत आ गई और सब बर्बाद हो गई।

शिकस्त देना (अर्थ – पराजित करना)-
वाक्य प्रयोग – शतरंज के खेल में मुझे कोई शिकस्त नहीं दे सकता।

शिगूफा खिलाना/छोड़ना (अर्थ – कोई अनोखी बात करना)-
वाक्य प्रयोग – तुम हमेशा कोई-न-कोई नया शिगूफा क्यों छोड़ते रहते हो?

शीशे में अपना मुँह देखना (अर्थ – अपनी योग्यता पर विचार करना)-
वाक्य प्रयोग – पहले शीशे में अपना मुँह देखो तब सोचो कि क्या तुम ऐसी सुंदर लड़की के लिए उपयुक्त हो?

शौक चर्राना (अर्थ – इच्छा का तीव्र होना, चाह होना)-
वाक्य प्रयोग – तुम्हें अब इस बुढ़ापे में साइकिल चलाने का क्या शौक चर्राया है, कहीं गिर गिरा गए तो हड्डी-पसली टूट जाएगी।




शिकार हाथ लगना (अर्थ – मोटा असामी मिलना)-
वाक्य प्रयोग – तुम्हें अच्छा शिकार हाथ लगा है।

शहीद होना (अर्थ – कुर्बान होना)-
वाक्य प्रयोग – आजादी के लिए कितने दीवाने शहीद हो गये।

शोभा देना (अर्थ – उचित लगना)-
वाक्य प्रयोग – तुम्हारे जैसे व्यक्ति के मुँह में ऐसी बात शोभा नहीं देती।
शर्म से पानी-पानी होना (अर्थ – बहुत लजाना) –
वाक्य प्रयोग – सबके सामने पोल खुलने पर बबलू शर्म से पानी-पानी हो गया।

शान में बट्टा लगना (अर्थ – इज्जत में धब्बा लगना) –
वाक्य प्रयोग – स्कूल में लड़ाई करने के कारण जब मुदित को स्कूल से निकाल दिया गया तो उसके पिता की शान में बट्टा लग गया।

शैेतान की आँत (अर्थ – बहुत बड़ा)

शेखचिल्ली के इरादे (अर्थ – हवाई योजना, अमल में न आने वाले (कार्य रूप में परिणत न होने वाले) इरादे

शर्म से गड़ जाना (अर्थ – अधिक लज्जित होना)




You might also like

error: Content is protected !!