‘फ’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with फ

( फ ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे

‘फ’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।

फूलना-फलना (अर्थ – धनवान या कुलवान होना)-
वाक्य प्रयोग – मेरा आशीर्वाद है; सदा फूलो-फलो।

फटे में पाँव देना (अर्थ – दूसरे की विपत्ति अपने ऊपर लेना)-
वाक्य प्रयोग – शर्मा जी की फटे में पाँव देने की आदत है।

फल चखना (अर्थ – कुपरिणाम भुगतना)-
वाक्य प्रयोग – वह जैसा कर्म करेगा, वैसा फल चखेगा।

फुलझड़ी छोड़ना (अर्थ – कटाक्ष करना)-

वाक्य प्रयोग – गुप्ता जी तो कोई न कोई फुलझड़ी छोड़ते ही रहते हैं।

फूट डालना (अर्थ – मतभेद पैदा करना)-
वाक्य प्रयोग – अंग्रेजों ने फूट डाल कर भारत पर राज किया था।

फूला न समाना (अर्थ – अत्यन्त आनन्दित होना)-
वाक्य प्रयोग – जब रवि कक्षा 10 में पास हो गया तो वह फूला नहीं समाया।

फूँककर पहाड़ उड़ाना (अर्थ – असंभव कार्य करना)-
वाक्य प्रयोग – धीरज फूँककर पहाड़ उड़ाना चाहता है।

फूंक-फूंक कर कदम रखना (अर्थ – सोच-समझकर काम करना)-
वाक्य प्रयोग – एक बार नुकसान उठा लिया अब तो फूंक-फूंक कर कदम रखो।

फूटी आँखों न सुहाना (अर्थ – तनिक भी अच्छा न लगना)-
वाक्य प्रयोग – झूठ बोलने वाले लोग मुझे फूटी आँख नहीं सुहाते।

फटे हाल होना (अर्थ – बहुत गरीब होना)-
वाक्य प्रयोग – जो बेचारा खुद फटे हाल है वह दूसरों की क्या मदद करेगा।

फूँक निकल जाना (अर्थ – भयभीत होना)-
वाक्य प्रयोग – बहुत बढ़-चढ़ कर बोल रहा था। जैसे ही प्रधानाचार्य आए उसकी फूँक निकल गई।

फूटी कौड़ी भी न होना (अर्थ – बहुत गरीब होना)-
वाक्य प्रयोग – मेरे पास तो फूटी कौड़ी भी नहीं हैं, मैं तुम्हारी मदद नहीं कर सकता।

फूट-फूट कर रोना (अर्थ – बहुत रोना)-
वाक्य प्रयोग – परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने की खबर सुनकर वह फूट-फूट कर रोने लगी।

फूलकर कुप्पा हो जाना (अर्थ – बहुत खुश होना)-
वाक्य प्रयोग – नौकरी लगने की खबर सुनते ही वह फूलकर कुप्पा हो गया।

फक हो जाना (अर्थ – घबड़ा जाना)-
वाक्य प्रयोग – ज्योंही मैंने उससे एक हिसाब पूछा कि वह फ़क हो गया।




फंदे में फँसना (अर्थ – जाल में फँसना)-
वाक्य प्रयोग – जब तुम किसी बदमाश के फंदे में फँसोगे, तो पता चलेगा।

फंदे में पड़ना (अर्थ – धोखे में पड़ना)-
वाक्य प्रयोग – क्या तुम्हारे जैसा चतुर व्यक्ति भी किसी के फंदे में पड़ सकता है ?

फब्तियाँ कसना (अर्थ – व्यंग्य करना)-
वाक्य प्रयोग – फब्तियाँ कसने की आदत छोड़ो।

फाख्ता उड़ाना (अर्थ – गुलछर्रे उड़ाना)-
वाक्य प्रयोग – दूसरे की कमाई पर फाख्ता उड़ाए जाओ, जब स्वयं कमाने लगोगे तो आटे-दाल का भाव मालूम होगा।

फूल सूँघकर रहना (अर्थ – बहुत थोड़ा खाना)-
वाक्य प्रयोग – क्या आप फूल सूँघकर रहते हैं, जो इतना दुर्बल हो गये हैं।

फ़ूलों से तौला जाना (अर्थ – अतीव कोमल होना)-
वाक्य प्रयोग – रानी तो फूलों से तौली जाती है।

फिट करना, होना  (अर्थ – बिलकुल ठीक उतरना)

फ़िल्म-स्टार बनना  (अर्थ – बहुत दिखावटी होना)

फोर टवेंटी करना, होना  (अर्थ – धोखा देना, धोखेबाज होना)

फफोले फोड़ना  (अर्थ – वैर साधना)

फूल झड़ना  (अर्थ – मधुर बोलना)




You might also like

error: Content is protected !!