‘ब’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with ब
( ब ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे
‘ब’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।
बीड़ा उठाना (अर्थ – दायित्व लेना)-
वाक्य प्रयोग – गांधजी ने भारत को आजाद करने का बीड़ा उठाया था।
बाजी ले जाना या मारना (अर्थ – जीतना)-
वाक्य प्रयोग – देखें, दौड़ में कौन बाजी ले जाता या मारता है।
बेसिर-पैर की बात करना (अर्थ – व्यर्थ की बात करना)-
वाक्य प्रयोग – वह तो जब भी देखो, बेसिर-पैर की बात करता है।
बगलें झाँकना (अर्थ – उत्तर न दे सकना)-
वाक्य प्रयोग – अध्यापक के सवाल पर राजू बगलें झाँकने लगा।
बगुला भगत (अर्थ – ढोंगी व्यक्ति)-
वाक्य प्रयोग – वो साधु तो बगुलाभगत निकला, सबको लूट कर भाग गया।
बाग-बाग होना (अर्थ – बहुत खुश होना)-
वाक्य प्रयोग – जब राम अपनी कक्षा में फर्स्ट आया तो उसके माता-पिता का दिल बाग-बाग हो गया।
बोलबाला होना (अर्थ – ख्याति होना)-
वाक्य प्रयोग – शहर में सेठ रामचंदानी का बहुत बोलबाला है।
बखिया उधेड़ना (अर्थ – भेद या राज खोलना या पोल खोलना)-
वाक्य प्रयोग – आज अजय ने रामू की बखिया उधेड़ दी।
बाँसों उछलना (अर्थ – बहुत खुश होना)-
वाक्य प्रयोग – जब बेरोजगार राजू को नौकरी मिल गई तो वह बाँसों उछल रहा था।
बाट जोहना (अर्थ – इन्तजार अथवा प्रतीक्षा करना)-
वाक्य प्रयोग – रामू की माँ परदेस गए बेटे की कब से बाट जोह रही है।
बात को गाँठ में बाँधना (अर्थ – स्मरण/याद रखना)-
वाक्य प्रयोग – मित्र, मेरी बात को गाँठ में बाँध लो, तुम अवश्य सफल होओगे।
बात खुलना (अर्थ – रहस्य खुलना)-
वाक्य प्रयोग – कल सबके सामने रमेश की बात खुल गई।
बात बनाना (अर्थ – झूठ बोलना)-
वाक्य प्रयोग – मोहन अब बात बनाना भी सीख गया है।
बुद्धि पर पत्थर पड़ना (अर्थ – अक्ल काम न करना)-
वाक्य प्रयोग – आज उसकी बुद्धि पर पत्थर पड़ गए तभी तो उसने 10 लाख का मकान 2 लाख में बेच दिया।
बेपेंदी का लौटा (अर्थ – किसी की तरफ न टिकने वाला)-
वाक्य प्रयोग – वह नेता तो बेपेंदी का लौटा है- कभी इस पार्टी में तो कभी उस पार्टी में चला जाता है।
बछिया का ताऊ (अर्थ – मूर्ख व्यक्ति)-
वाक्य प्रयोग – धीरू तो बछिया का ताऊ है।
बधिया बैठना (अर्थ – बहुत घाटा होना)-
वाक्य प्रयोग – नए रोजगार में तो पवन की बधिया ही बैठ गई।
बहत्तर घाट का पानी पीना (अर्थ – अनेक प्रकार के अनुभव प्राप्त करना)-
वाक्य प्रयोग – काका जी बहत्तर घाट का पानी पी चुके हैं, उनको कोई धोखा नहीं दे सकता।
बाएं हाथ का खेल (अर्थ – बहुत सुगम कार्य)-
वाक्य प्रयोग – रामू ने कहा कि कबड्डी में जीतना तो उसके बाएं हाथ का खेल है।
बारह बाट करना (अर्थ – तितर-बितर करना)-
वाक्य प्रयोग – भाई-भाई की लड़ाई ने राम और श्याम को बारह बाट कर दिया।
बाल की खाल निकालना (अर्थ – छोटी से छोटी बातों पर तर्क करना, व्यर्थ टीका-टिप्पणी करना)-
वाक्य प्रयोग – सूरज तो हमेशा बाल की खाल निकालता रहता है।
बाल बाँका न होना (अर्थ – जरा भी हानि न होना)-
वाक्य प्रयोग – जिसकी रक्षा ईश्वर करता है उसका बाल भी बाँका नहीं हो सकता।
बुढ़ापे की लाठी (अर्थ – बुढ़ापे का सहारा)-
वाक्य प्रयोग – रामदीन का बेटा उसके बुढ़ापे का लाठी था, वह भी विदेश चला गया।
बहती गंगा में हाथ धोना (अर्थ – समय का लाभ उठाना)-
वाक्य प्रयोग – हर आदमी बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है चाहें उसमें क्षमता हो या न हो।
बगलें झाँकना (अर्थ – उत्तर न दे सकना)-
वाक्य प्रयोग – साक्षात्कार के समय प्रत्येक प्रश्न के उत्तर में वह बगलें झाँकने लगा था।
बट्टा लगाना (अर्थ – कलंकित होना, दाग लगना)-
वाक्य प्रयोग – चोरी करके उसने अपने माँ-बाप के नाम पर बट्टा लगा दिया।
बदन में आग लग जाना (अर्थ – बहुत क्रोध आना)-
वाक्य प्रयोग – राजेश की झूठी बातें सुनकर मेरे बदन में आग लग गई।
बधिया बैठना (अर्थ – बहुत घाटा होना)-
वाक्य प्रयोग – आमदनी कम, खर्चे अधिक।बधिया तो बैठनी ही थी।
बना बनाया खेल बिगड़ जाना (अर्थ – सिद्ध हुआ काम खराब हो जाना)-
वाक्य प्रयोग – तुम्हारी एक छोटी-सी गलती से सारा बना बनाया खेल ही बिगड़ गया।
बलि जाना (अर्थ – न्योछावर होना)-
वाक्य प्रयोग – मीरा कृष्ण के हर रूप पर बलि जाती थी।
बरस पड़ना (अर्थ – क्रोधित होना)-
वाक्य प्रयोग – मुझे देखते ही अध्यापक क्यों इतना बरस पड़े?
बाँछें खिल जाना (अर्थ – बहुत प्रसन्न होना)-
वाक्य प्रयोग – बेटे को नौकरी मिलने की खबर सुनते ही शर्मा जी की बाँछें खिल गई।
बाँह चढ़ाना (अर्थ – लड़ने को तैयार होना)-
वाक्य प्रयोग – इस तरह से बाँह चढ़ाकर बात करने से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। बैठकर शांति से बात करो।
बाँह पकड़ना (अर्थ – शरण में लेना)-
वाक्य प्रयोग – किसी बड़े आदमी की बाँह पकड़ लो, बेड़ा पार हो जाएगा।
बाज न आना (अर्थ – बुरी आदत न छोड़ना)-
वाक्य प्रयोग – सब लोगों ने इतना समझाया फिर भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आता।
बात का बतंगड़ बनाना (अर्थ – छोटी-सी बात को बहुत बढ़ा देना)-
वाक्य प्रयोग – बात का बतंगड़ मत बनाओ और इस किस्से को यहीं समाप्त करो।
बात न पूछना (अर्थ – परवाह न करना)-
वाक्य प्रयोग – जब उसका अपना बेटा ही बात नहीं पूछता तो दूसरा कोई क्या मदद करेगा?
बात बढ़ना (अर्थ – झगड़ा होना)-
वाक्य प्रयोग – बात ही बात में इतनी बात बढ़ गई कि दोनों ओर से चाकू-छुरियाँ निकल आयीं।
बाल-बाल बचना (अर्थ – मुश्किल से बचना)-
वाक्य प्रयोग – विमान दुर्घटना में सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
बात का धनी होना (अर्थ – वायदे का पक्का होना)-
वाक्य प्रयोग – वह अपनी बात का धनी है। यदि उसने आने का वायदा किया है तो अवश्य आएगा।
बेड़ा गर्क करना (अर्थ – नष्ट करना)-
वाक्य प्रयोग – तुमने मेरा बेड़ा गर्क कर दिया है। अब मैं तुम्हारे साथ काम नहीं कर सकता।
बे पर की उड़ाना (अर्थ – निराधार बातें करना)-
वाक्य प्रयोग – मेरे सामने बे पर की मत उड़ाया करो। वही बातें किया करो जिनका कोई प्रमाण हो।
बुरा फँसना (अर्थ – झंझट में पड़ना)-
वाक्य प्रयोग – मैं इस खराब रास्ते में गाड़ी लाकर बुरा फँसा।
बुरा मानना (अर्थ – नाराज होना)-
वाक्य प्रयोग – बूढ़े की बातों का बुरा न मानना चाहिए।
बेवक्त की शहनाई बजाना (अर्थ – अवसर के प्रतिकूल कार्य करना)-
वाक्य प्रयोग – पूजा के अवसर पर सिनेमा के गीत सुना कर लोग बेवक्त की शहनाई बजाते हैं।
बोलती बंद करना (अर्थ – भय से आवाज न निकलना)-
वाक्य प्रयोग – मैंने उसे ऐसी डाँट बताई कि उसकी बोलती बंद हो गयी।
ब्रह्मास्त्र छोड़ना (अर्थ – अंतिम अस्त्र छोड़ना)-
वाक्य प्रयोग – सत्याग्रह का नारा क्या था, ब्रह्मास्त्र छोड़ना था।
बाँह गहना या पकड़ना (अर्थ – अपनाना)-
वाक्य प्रयोग – निबाहो बाँह गहे की लाज।
बाँह देना (अर्थ – सहारा देना)-
वाक्य प्रयोग – निःसहायों को सदा बाँह दो।
बाँह टूटना (अर्थ – आश्रयहीन होना)-
वाक्य प्रयोग – मालिक क्या गये, मेरी बाँह ही टूट गयी।
बाल-बाल बचना (अर्थ – साफ बच जाना)-
वाक्य प्रयोग – इस रेल-दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गया।
बाल बाँका न करना (अर्थ – हानि न पहुँचा पाना)-
वाक्य प्रयोग – बाल न बाँका करि सकै, जो जग बैरी होय।
बात का धनी (अर्थ – वायदे का पक्का)-
वाक्य प्रयोग – मैं जानता हूँ, वह बात का धनी है।
बात की बात में (अर्थ – अति शीघ्र)-
वाक्य प्रयोग – बात की बात में वह चलता बना।
बात चलाना (अर्थ – चर्चा चलाना)-
वाक्य प्रयोग – कृपया मेरी बेटी के ब्याह की बात चलाइएगा ।
बात तक न पूछना (अर्थ – निरादर करना)-
वाक्य प्रयोग – मैं विवाह के अवसर पर उसके यहाँ गया, पर उसने बात तक न पूछी।
बात बढ़ाना (अर्थ – बहस छिड़ जाना)-
वाक्य प्रयोग – देखो, बात बढाओगे तो ठीक न होगा।
बात बनाना (अर्थ – बहाना करना)-
वाक्य प्रयोग – तुम्हें बात बनाने से फुर्सत कहाँ ?
ब्रह्म पाश/फांस- (अर्थ – अत्यधिक मजबूत फंदा)
बटरिंग करना- (अर्थ – चापलूसी करना)
ब्लैंक चेक काटना- (अर्थ – मुँहमाँगी चीज देना)
ब्लैंक मारकेटिंग करना- (अर्थ – चोरबाजारी करना)
ब्लैकमेल करना- (अर्थ – भ्रष्टाचार करना, भ्रष्ट लेनदेन करना)
ब्रेक लगाना, लगना- (अर्थ – रुकावट डालना, रुकावट में पड़ना)
बैक-ग्राउंड में रहना- (अर्थ – छिपकर काम करना)
बैरंग लौटाना, लौटना- (अर्थ – खाली हाथ, असफल)
बैलून हो जाना- (अर्थ – फूलकर कुप्पा होना)
बन्दरघुड़की देना- (अर्थ – धमकाना)
बाजार गर्म होना- (अर्थ – सरगर्मी होना, तेजी होना)
बात का धनी- (अर्थ – वादे का पक्का, दृढप्रतिज्ञ)
बात की बात में- (अर्थ – अतिशीघ्र)
बात चलाना- (अर्थ – चर्चा करना)
बात पर न जाना- (अर्थ – विश्वास न करना)
बात रहना- (अर्थ – वचन पूरा करना)
बातों में उड़ाना- (अर्थ – हँसी-मजाक में उड़ा देना)
बात पी जाना- (अर्थ – बर्दाश्त करना, सुनकर भी ध्यान न देना)
बालू की भीत- (अर्थ – शीघ्र नष्ट होनेवाली चीज)