औ’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with औ
( औ ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे
‘औ’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।
औंधी खोपड़ी (अर्थ – उलटी बुद्धि, बुद्धिहीन)-
वाक्य प्रयोग – मुन्ना तो औंधी खोपड़ी का हैं, उससे क्या बात करना।
औंधे मुँह गिरना (अर्थ – बुरी तरह धोखा खाना)-
वाक्य प्रयोग – साझेदारी में काम करके रामू औंधे मुँह गिरा हैं।
औने के पौने करना (अर्थ – खरीद-फरोख्त में पैसे बचाना या चुराना)-
वाक्य प्रयोग – अभिषेक बहुत सीधा लड़का हैं, वह औने-पौने करना नहीं जानता।
औने-पौने निकालना या बेचना (अर्थ – कोई वस्तु बहुत कम पैसों में बेचना)-
वाक्य प्रयोग – वह अपना मकान औने-पौने में निकाल रहा हैं, पर कोई ग्राहक नहीं मिल रहा।
और का और होना (अर्थ – विशिष्ट परिवर्तन होना,बदल जाना)-
वाक्य प्रयोग – घर में सौतेली माँ के आते ही अनिल के पिताजी और के और हो गए।
औकात पहचानना (अर्थ – सामर्थ्य पहचानना)
औंधी खोपड़ी उल्टा मत अर्थ (अर्थ – मूर्ख का विचार उल्टा ही होता है)
औघर की झोली अर्थ (अर्थ – अनेक करामाती वस्तुओं का संग्रह)
और घर देखना अर्थ (अर्थ – दूसरे के यहाँ जाना)
और बात खोटी सही दाल रोटी (अर्थ – संसार की सब चीज़ों में भोजन ही मुख्य है)
औसर चूकी डोमनी, गावे ताल बेताल (अर्थ – जो मनुष्य अवसर से चूक जाता है, उसका काम बिगड़ता है और केवल पश्चाताप हाथ आता है)