‘ढ’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with ढ

( ढ ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे

‘ढ’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।

ढील देना (अर्थ – छूट देना)-
वाक्य प्रयोग – दादी माँ कहती हैं कि बच्चों को अधिक ढील नहीं देनी चाहिए।

ढेर हो जाना (अर्थ – गिरकर मर जाना)-
वाक्य प्रयोग – कल पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए।

ढोल पीटना (अर्थ – सबसे बताना)-
वाक्य प्रयोग – अरे, कोई इस रानी को कुछ मत बताना, वरना ये ढोल पीट देगी।

ढपोरशंख होना (अर्थ – केवल बड़ी-बड़ी बातें करना, काम न करना)-

वाक्य प्रयोग – राहुल तो ढपोरशंख है, बस बातें ही करता है, काम कुछ नहीं करता।

ढर्रे पर आना (अर्थ – सुधरना)-
वाक्य प्रयोग – अब तो शराबी कालू ढर्रे पर आ गया है।

ढलती-फिरती छाया (अर्थ – भाग्य का खेल या फेर)-
वाक्य प्रयोग – कल वह गरीब था, आज अमीर है- सब ढलती-फिरती छाया है।

ढाई ईंट की मस्जिद (अर्थ – सबसे अलग कार्य करना)-
वाक्य प्रयोग – राजेश घर में कुआँ खुदवाकर ढाई ईंट की मस्जिद बना रहा है।

ढाई दिन की बादशाहत होना या मिलना (अर्थ – थोड़े दिनों की शान-शौकत या हुकूमत होना)-
वाक्य प्रयोग – मैनेजर के बाहर जाने पर मोहन को ढाई दिन की बादशाहत मिल गई है।

ढेर करना (अर्थ – मार गिराना)-
वाक्य प्रयोग – पुलिस ने कल दो लुटेरों को सरेआम ढेर कर दिया।

ढोल की पोल (अर्थ – खोखलापन; बाहर से देखने में अच्छा, किन्तु अन्दर से खराब होना)-
वाक्य प्रयोग – श्यामा तो ढोल की पोल है- बाहर से सुन्दर और अन्दर से चालाक।




ढल जाना (अर्थ – कमजोर हो जाना, वृद्धावस्था की ओर जाना)-
वाक्य प्रयोग – बीमारी के कारण उसका सारा शरीर ढल गया है।

ढिंढोरा पीटना (अर्थ – घोषणा करना)-
वाक्य प्रयोग – केवल ढिंढोरा पीटने से काम नहीं बनता। काम बनाने के लिए लोगों का विश्वास जीतना जरूरी है।

ढोंग रचना (अर्थ – पाखंड करना)-
वाक्य प्रयोग – ढोंग रचने वाले साधुओं से मुझे सख्त नफ़रत है।




You might also like

error: Content is protected !!