‘म’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with म

( म ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे

‘म’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।

मुँह धो रखना (अर्थ – आशा न रखना)-
वाक्य प्रयोग – यह चीज अब मिलने को नही मुँह धो रखिए।

मुँह में पानी आना (अर्थ – लालच होना)-
वाक्य प्रयोग – मिठाई देखते ही उसके मुँह में पानी भर आया।

मैदान मारना (अर्थ – बाजी जीतना)-
वाक्य प्रयोग – पानीपत की लड़ाई में आखिर अब्दाली ही मैदान मारा।

मैदान साफ होना (अर्थ – कोई रुकावट न होना, मार्ग में बाधा न होना)-

वाक्य प्रयोग – जब रात को सब लोग सो गए और पुलिस वाले भी चले गए तो चोरों को लगा कि अब मैदान साफ है और सामने वाले घर में घुसा जा सकता है।

मिट्टी के मोल बिकना (अर्थ – बहुत सस्ता)-
वाक्य प्रयोग – जो चीज मिट्टी के मोल थी आज की मँहगाई में सोने के भाव बिक रही है।

मुट्ठी गरम करना (अर्थ – घूस देना, रिश्र्वत देना)-
वाक्य प्रयोग – मुट्ठी गर्म करने के बाद ही क्लर्क बाबू ने मेरा काम किया।

मुँह बंद कर देना (अर्थ – शांत कराना)-
वाक्य प्रयोग – तुम धमकी देकर मेरा मुँह बंद कर देना चाहते हो

मीठी छुरी (अर्थ – छली-कपटी मनुष्य)-
वाक्य प्रयोग – वह तो मीठी छुरी है, मैं उसकी बातों में नहीं आती।

मुँह अँधेरे (अर्थ – बहुत सवेरे)-
वाक्य प्रयोग – वह नौकरी के लिए मुँह अँधेरे निकल जाता है।

मुँह काला होना (अर्थ – अपमानित होना)-
वाक्य प्रयोग – उसका मुँह काला हो गया, अब वह किसी को क्या मुँह दिखाएगा।

मुँह की खाना (अर्थ – हारना/पराजित होना)-
वाक्य प्रयोग – इस बार तो राजू पहलवान ने मुँह की खाई है, पिछली बार वह जीता था।

मक्खन लगाना (अर्थ – चापलूसी करना)-
वाक्य प्रयोग – चपरासी को मक्खन लगाने के बाद भी रामू का काम नहीं बना।

मक्खी मारना (अर्थ – बेकार रहना)-
वाक्य प्रयोग – पढ़-लिख कर श्यामदत्त मक्खी मार रहा है।

मगजपच्ची करना (अर्थ – समझाने के लिए बहुत बकना)-
वाक्य प्रयोग – इस काठ के उल्लू के साथ कौन मगजपच्ची करे।

मगरमच्छ के आँसू (अर्थ – दिखावटी सहानुभूति प्रकट करना)-
वाक्य प्रयोग – राम के फेल होने पर उसके साथी मगरमच्छ के आँसू बहाने लगे।

मरने को भी छुट्टी न होना (अर्थ – अत्यधिक व्यस्त रहना)-
वाक्य प्रयोग – आचार्य जी के पास तो मरने की भी छुट्टी नहीं होती।

मरम्मत करना (अर्थ – मारना-पीटना)-
वाक्य प्रयोग – माँ ने सुबह-सुबह टीटू की मरम्मत कर दी।

मस्तक ऊँचा करना (अर्थ – प्रतिष्ठा बढ़ाना)-
वाक्य प्रयोग – डॉक्टरी पास करके रवि ने अपने माँ-बाप का मस्तक ऊँचा कर दिया।

महाभारत मचाना (अर्थ – खूब लड़ाई-झगड़ा करना)-
वाक्य प्रयोग – सोनू और मोनू दोनों बहन-भाई सुबह से महाभारत मचा रहे हैं।

मांग उजाड़ना (अर्थ – विधवा होना)-
वाक्य प्रयोग – युवावस्था में ही सीमा की मांग उजड़ गई।

मिजाज आसमान पर होना (अर्थ – बहुत घमंड होना)-
वाक्य प्रयोग – नई कार खरीदने के बाद शंभू का मिजाज आसमान पर हो गया है।

मिट्टी डालना (अर्थ – किसी के दोष को छिपाना)-
वाक्य प्रयोग – बच्चों की गलतियों पर मिट्टी नहीं डालनी चाहिए।

मुँह पर कालिख लगना (अर्थ – कलंकित होना)-
वाक्य प्रयोग – चोरी करते पकड़े जाने पर राजू के मुँह पर कालिख लग गई।

मुँह पर ताला लगना (अर्थ – चुप रहने के लिए विवश होना)-
वाक्य प्रयोग – कक्षा में अध्यापक के आने पर सब छात्रों के मुँह पर ताला लग जाता है।

मुँह पर थूकना (अर्थ – बुरा-भला कहना)-
वाक्य प्रयोग – कालू की करतूत देखकर सब उसके मुँह पर थूक गए।

मुँह फुलाना (अर्थ – अप्रसन्नता या असंतुष्ट होकर रूठ कर बैठना)-
वाक्य प्रयोग – शांति सुबह से ही अपना मुँह फुलाए घूम रही है।

मुँह सिलना (अर्थ – चुप रहना)-
वाक्य प्रयोग – मैंने तो अपना मुँह सिल लिया है। तुम चिंता मत करो। मैं तुम्हारे विरुद्ध कुछ नहीं बोलूँगा।

मुँह काला करना (अर्थ – कलंकित होना)-
वाक्य प्रयोग – दुश्चरित्र महिलाएँ न जाने कहाँ-कहाँ मुँह काला कराती फिरती है।

मुँह जूठा करना (अर्थ – थोड़ा-सा खाना/चखना)-
वाक्य प्रयोग – यदि भूख नहीं है तो कोई बात नहीं। थोड़ा-सा मुँह जूठा कर लीजिए।

मुँहतोड़ जबाब देना (अर्थ – ऐसा उत्तर देना कि दूसरा कुछ बोल ही न सके)-
वाक्य प्रयोग – मैंने ऐसा मुँहतोड़ जबाब दिया कि सबकी बोलती बंद हो गई।




मुँह निकल आना (अर्थ – कमजोरी के कारण चेहरा उतर जाना)-
वाक्य प्रयोग – एक सप्ताह की बीमारी में ही उसका मुँह निकल आया है।

मुँह की बात छीन लेना (अर्थ – दूसरे के मन की बात कह देना)-
वाक्य प्रयोग – आपने यह बात कहकर तो मेरे मुँह की बात छीन ली। मैं भी यही बात कहना चाहता था।

मुँह में खून लगना (अर्थ – अनुचित लाभ की आदत पड़ना)-
वाक्य प्रयोग – इस थानेदार के मुँह में खून लग गया है। बेचारे गरीब सब्जी वालों से भी हफ़्ता-वसूली करता है।

मूँछ उखाड़ना (अर्थ – गर्व नष्ट करना)-
वाक्य प्रयोग – सत्तो पहलवान की आज तक कोई मूँछ नहीं उखाड़ पाया है।

मूँछ नीची होना (अर्थ – लज्जित होना)-
वाक्य प्रयोग – जब नौकर ने टका-सा जवाब दे दिया तो ठाकुर साहब की मूँछ नीची हो गई।

मूँछों पर ताव देना (अर्थ – वीरता की अकड़ दिखाना)-
वाक्य प्रयोग – ज्यादा मूँछों पर ताव मत दो, बजरंग आ गया तो सारी हेकड़ी निकल जाएगी।

मूँछ मुड़वाना (अर्थ – हार मान लेना)-
वाक्य प्रयोग – यदि मेरी बात झूठी निकली तो मैं मूँछ मुड़वा लूँगा।

मूली-गाजर समझना (अर्थ – अति तुच्छ समझना)-
वाक्य प्रयोग – आतंकवादी आम जनता को मूली-गाजर समझते हैं।

मैदान छोड़ना (अर्थ – युद्धक्षेत्र से भाग जाना)-
वाक्य प्रयोग – मैदान छोड़ कर भागने वाला कायर होता है।

म्यान से बाहर होना (अर्थ – अत्यन्त क्रुद्ध होना)-
वाक्य प्रयोग – अशोक जरा-सी बात पर म्यान से बाहर हो गया।

मन उड़ा-उड़ा सा रहना (अर्थ – मन स्थिर न रहना)-पति के आने के इंतजार में मधु का मन आजकल उड़ा-उड़ा सा रहता है।

मन डोलना (अर्थ – इच्छा होना/ललचाना)-
वाक्य प्रयोग – मेले में मिठाइयों की दुकान से गुजरते समय केशव का मन डोलने लगा।

मजा किरकिरा होना (अर्थ – आनंद में विघ्न पड़ना)-
वाक्य प्रयोग – बार-बार बिजली आती-जाती रही इसलिए फ़िल्म का सारा मजा किरकिरा हो गया।

मजा चखाना (अर्थ – गलती की सजा देना)-
वाक्य प्रयोग – जो कुछ तुमने किया है उसका तुम्हें मजा चखाकर रहूँगा।

मन कच्चा होना/करना (अर्थ – हिम्मत हारना/छोड़ना)-
वाक्य प्रयोग – इतनी कोशिश के बाद भी नौकरी नहीं मिली इसलिए मेरा तो मन कच्चा हो गया है।

मन की मन में रह जाना (अर्थ – इच्छा पूरी न होना)-
वाक्य प्रयोग – बेटी के विवाह में लड़के वालों से अनबन हो गई इसलिए कुछ भी ठीक से न हो पाया।

मन मार कर रह जाना (अर्थ – अधिक वेदना होना)-
वाक्य प्रयोग – मेरे बेटे की जगह जब एक मंत्री के बेटे को नौकरी मिल गई तो मैं मन मार कर रह गया।

मन मसोस कर रह जाना (अर्थ – मन के भावों को मन में ही दबा देना)-
वाक्य प्रयोग – जब उन लोगों की बातें सरकार ने नहीं मानी तो बेचारे मन मसोस कर रह गए।

मन में बसना (अर्थ – प्रिय लगना)-
वाक्य प्रयोग – जब कोई मन में बस जाता है तब उसकी कमियाँ दिखाई नहीं देतीं।

मन में चोर होना (अर्थ – मन में धोखा-फरेब होना)-
वाक्य प्रयोग – जिसके मन में चोर होता है वही ऐसी अविश्वसनीय बातें करता है।

मन हरा होना (अर्थ – प्रसन्न होना)-
वाक्य प्रयोग – तुम्हारी बात सुनकर मन हरा हो गया।

मन से उतरना (अर्थ – अप्रिय हो जाना)-
वाक्य प्रयोग – अँगूठी भूलते ही शकुंतला दुष्यंत के मन से उत्तर गयी।

मन खट्टा होना (अर्थ – मन फिर जाना)-
वाक्य प्रयोग – इन दिनों तुमसे मेरा मन खट्टा हो गया।

मन टूटना (अर्थ – साहस नष्ट होना)-
वाक्य प्रयोग – जिसका मन टूट गया, उसका जीना बेकार है।

मन की आँखें खोलना (अर्थ – उचित दृष्टि)-
वाक्य प्रयोग – बाबा, मन की आँखें खोल।

मन टटोलना (अर्थ – किसी के विचारों से अवगत होने के लिए प्रयत्न करना)-
वाक्य प्रयोग – वे तुम्हारा मन टटोलते थे कि तुम अभी विवाह करोगे या पढ़ाई समाप्त करने के बाद।

मन बढ़ना (अर्थ – अनुचित शह)-
वाक्य प्रयोग – तुम्हारे लाड़-प्यार ने लड़के का मन बढ़ा दिया है। तभी तो वह इतना तुनुकमिजाज है।

मन चलना (अर्थ – इच्छा होना)-
वाक्य प्रयोग – आज खिचड़ी खाने को मन चल गया।

मन मारकर बैठ जाना (अर्थ – निराश होना)-
वाक्य प्रयोग – वीर अपनी पराजय पर मन मारकर बैठते नहीं।

मन की मन में रहना (अर्थ – इच्छा पूरी न होना)-
वाक्य प्रयोग – पंडितजी भी सेठजी के साथ नैनीताल जाना चाहते थे। पर, सेठ-सेठानी उन्हें बिना पूछे चल दिये तो उनकी मन की मन में ही रह गयी।




मन के लड्डू खाना (अर्थ – व्यर्थ की आशा पर प्रसन्न होना, काल्पनिक प्रसन्नता से प्रसन्न होना)-
वाक्य प्रयोग – व्यावहारिक लोग मन के लड्डू नहीं फोड़ते।

मन बहलाना (अर्थ – मनोरंजन करना)-
वाक्य प्रयोग – सिनेमा देखना क्या है, मन बहलाना है।

मन भारी करना (अर्थ – मन से अप्रसन्न होना)-
वाक्य प्रयोग – लड़का तुम्हारी बैदकी न चलाकर खुद डॉक्टर बनेगा, यह तो और अच्छी बात है। इसमें मन क्या भारी किये हुए हो ?

मन फटना (अर्थ – विरक्त होना)-
वाक्य प्रयोग – उससे मेरा मन ही फट गया।

मन मिलना (अर्थ – प्रेम या मित्रता होना)-
वाक्य प्रयोग – जिससे मन नहीं मिला, उससे संबंध कैसा ?

मन मैला करना (अर्थ – मन में किसी के प्रति कुछ कटुता रखना)-
वाक्य प्रयोग – अपनों से मन मैला करना कैसा ?

मन रखना (अर्थ – प्रसन्न करना, इच्छा पूरी करना)-
वाक्य प्रयोग – मैं वहाँ जाना नहीं चाहता था किंतु तुम्हारा मन रखने के लिए वहाँ जाना पड़ा।

मन लगाना (अर्थ – प्रवृत्त होना)-
वाक्य प्रयोग – पढ़ने में मन लगाओ।

मस्ती मारना (अर्थ – मौज उड़ाना)-
वाक्य प्रयोग – पिकनिक में सब लोग मस्ती मार रहे हैं।

मिट्टी का माधो (अर्थ – मूर्ख)-
वाक्य प्रयोग – सुबोध तो एकदम मिट्टी का माधो है, उससे कुछ भी उम्मीद मत कीजिए।

मिट्टी में मिलाना (अर्थ – नष्ट करना)-
वाक्य प्रयोग – यदि उसने मेरे साथ गद्दारी की तो मैं उसे मिट्टी में मिला दूँगा।

मिट्टी पलीद करना (अर्थ – दुर्गति करना)-
वाक्य प्रयोग – भाषण प्रतियोगिता में सुशील ने सभी वक्ताओं की मिट्टी पलीद कर दी।

माथा ठनकना (अर्थ – खटका पैदा होना, आशंका होना)-
वाक्य प्रयोग – उसकी बहकी-बहकी बातें सुनकर मेरा तो माथा तभी ठनका था और मैंने तुमलोगों को आगाह भी किया था पर तुमलोगों ने मेरी सुनी ही नहीं।

माथा-पच्ची करना (अर्थ – सिर खपाना)-
वाक्य प्रयोग – हमलोग सुबह से माथा-पच्ची कर रहे हैं पर इस सवाल को हल नहीं कर पाए हैं।

माथा फिरना (अर्थ – दिमाग खराब होना)-
वाक्य प्रयोग – तुम चले जाओ यहाँ से। अगर मेरा माथा फिर गया तो तुम्हारी खैर नहीं।

मार-मार कर चमड़ी उधेड़ देना (अर्थ – बहुत पीटना)-
वाक्य प्रयोग – पुलिस वाले ने उस चोर को मार-मार कर उसकी चमड़ी उधेड़ दी।

मारा-मारा फिरना (अर्थ – इधर-उधर ठोकरें खाते फिरना)-
वाक्य प्रयोग – आजकल वह नौकरी की तलाश में चारों ओर मारा-मारा फिर रहा है।

माला फेरना (अर्थ – माला के दानों को गिनकर जप करना)-
वाक्य प्रयोग – केवल माला फेरने से ईश्वर नहीं मिलते, मन से भक्ति करनी पड़ती है तब ईश्वर प्रसन्न होते हैं।

मिट्टी खराब करना (अर्थ – दुर्दशा करना)-
वाक्य प्रयोग – रमानाथ से झगड़ा मत करना। वह तुम्हारी मिट्टी खराब कर देगा।

मिलीभगत होना (अर्थ – गुप्त सहमति होना)-
वाक्य प्रयोग – पुलिसवालों की मिलीभगत थी, इसलिए चोर जेल से गायब हो गए।

मुट्ठी में होना (अर्थ – वश में होना)-
वाक्य प्रयोग – चिंता क्यों करते हो? जब मंत्री जी मेरी मुट्ठी में हैं तो हमारा काम कैसे नहीं बनेगा?

मुराद पूरी होना (अर्थ – मनोकामना पूरी होना)-
वाक्य प्रयोग – करीम का बेटा जब डॉक्टर बन गया तो उसकी मुराद पूरी हो गई।

मेल खाना (अर्थ – संगति के अनुकूल होना)-
वाक्य प्रयोग – वह लड़की सबसे अलग है। उसके विचार किसी से मेल नहीं खाते।

मोटे तौर पर (अर्थ – साधारणतः)-
वाक्य प्रयोग – इस बात के बारे में मैंने तो आपको मोटे तौर पर समझाया है। यदि आपको विस्तृत जानकारी चाहिए तो हमारे डायरेक्टर से मिलिए।

मोर्चा मारना (अर्थ – विजय हासिल करना)-
वाक्य प्रयोग – तीन दिन तक घमासान युद्ध हुआ और चौथे दिन हमारी सेना ने मोर्चा मार लिया तथा पाकिस्तानी चौकी पर भारत का झंडा फहरा दिया।

मोर्चा लेना (अर्थ – युद्ध करना)-
वाक्य प्रयोग – जब तक हमारी सेना दुश्मन की सेना के साथ मोर्चा नहीं लेगी तब तक ये लोग इसी तरह की आतंकवादी गतिविधियाँ करते रहेंगे।

मोल-भाव करना (अर्थ – कीमत घटा-बढ़ा कर सौदा करना)-
वाक्य प्रयोग – पिता जी ने समझाया था कि जब भी कुछ खरीदो मोल-भाव अवश्य कर लो।

मौका हाथ आना (अर्थ – अवसर आना)-
वाक्य प्रयोग – जब मौका हाथ आएगा, मैं अवश्य काम पूरा करूँगा।

मौत के मुँह में जाना (अर्थ – जान जोखिम में डालना)-
वाक्य प्रयोग – राजकुमारी को बचाने के लिए राजकुमार को मौत के मुँह में जाना पड़ा।




मौत बुलाना (अर्थ – खतरनाक कार्य करना)-
वाक्य प्रयोग – मोटर साइकिल को तेज चलाना मौत बुलाना है।

मर मिटना (अर्थ – कुर्बान हो जाना)-
वाक्य प्रयोग – हम तुम्हारे लिए मर मिटेंगे पर उफ-आह भी न कहेंगे।

मुठभेड़ होना (अर्थ – सामना होना)-
वाक्य प्रयोग – हुमायूँ और शेरशाह में चौसा के निकट मुठभेड़ हो गयी।

मुफ़्त की रोटियाँ तोड़ना (अर्थ – बिना काम किये दूसरों का अन्न खाना)-
वाक्य प्रयोग – मेरा कुछ काम भी तो करो, कब तक मुफ़्त की रोटियाँ तोड़ते रहोगे ?

मोम हो जाना (अर्थ – कोमल होना)-
वाक्य प्रयोग – विपत्ति आने पर कठोर आदमी भी मोम हो जाता है।


महाभारत मचना
 (अर्थ – खूब लड़ाई-झगड़ा होना)-
वाक्य प्रयोग – आज दोनों दलों में महाभारत मच गया।

महाभारत- (अर्थ – भयंकर झगड़ा, भयंकर युद्ध)

मुँह छिपाना (अर्थ – लज्जित होना)-
वाक्य प्रयोग – वह मुझसे मुँह छिपाये बैठा है।

मुँह पकड़ना (अर्थ – बोलने से रोकना)-
वाक्य प्रयोग – लोकतन्त्र में कोई किसी का मुँह नहीं पकड़ सकता।

मुँह उतरना (अर्थ – उदास होना)-
वाक्य प्रयोग – परीक्षा में असफल होने पर श्याम का मुँह उतर आया।

मुँह चुराना (अर्थ – सम्मुख न आना, संकोच करना)-
वाक्य प्रयोग – इस तरह समाज में कब तक मुँह चुराते फिरोगे। जाकर प्रधान जी से अपनी गलती की माफी माँग लो।

मुँह मोड़ना (अर्थ – उपेक्षा करना)-
वाक्य प्रयोग – जब ईश्वर ही मुँह मोड़ लेता है तब दुनिया में कोई सहारा नहीं बचता।

मुँह लगाना (अर्थ – बहुत स्वतंत्रता देना)-
वाक्य प्रयोग – ऐसे घटिया लोगों को मैं मुँह नहीं लगाता।

मुँह पर (अर्थ – या चेहरे पर) हवाई उड़ना) (अर्थ – घबराना)-
वाक्य प्रयोग – मास्टर साहब की आहट पाते ही उसके मुँह पर हवाई उड़ने लगी।

मुँह में लगाम न होना (अर्थ – बिना समझे बोलना)-
वाक्य प्रयोग – जिसके मुँह में लगाम नहीं, उससे सँभलकर बात करो।

मुँह मीठा करना (अर्थ – शकुन-सूचक मिठाई खिलाना। भाई ! मुँह मीठा कराओ, तुम्हें लड़का हुआ है।

मुँह माँगी मुराद पाना (अर्थ – इच्छानुकूल वस्तु पाना)-
वाक्य प्रयोग – यह सुलक्षणा पत्नी ! मुँह माँगी मुराद पा गये हो यार !

मुट्ठी में करना (अर्थ – वश में करना)-
वाक्य प्रयोग – उसने तो साहब को मुट्ठी में कर लिया है।

मुट्ठी में रखना (अर्थ – काबू में रखना)-
वाक्य प्रयोग – इंद्रियों को मुट्ठी में रखो।

मूँछें उखाड़ना (अर्थ – घमंड चूर कर देना)-
वाक्य प्रयोग – छोटे से लड़के ने ऐसा ताना कसा कि उस अधेड़ की मूँछें उखाड़ ली।

मूँछों पर ताव देना (अर्थ – अभिमान प्रदर्शित करना, चिंतामुक्त होना)-
वाक्य प्रयोग – कुश्ती में बाजी मारकर पहलवान मूँछों पर ताव दे रहा है।




मुँह खुलना (अर्थ – उदण्डतापूर्वक बातें करना, बोलने का साहस होना)

मुँह देना, या डालना (अर्थ – किसी पशु का मुँह डालना)

मुँह बन्द होना (अर्थ – चुप होना)

मुँह से लार टपकना- (अर्थ – बहुत लालची होना)

मुँह काला होना (अर्थ – कलंक या दोष लगना)

मुँहफट हो जाना (अर्थ – निर्लज्ज होना)

मुँह रखना (अर्थ – लिहाज रखना)

मुँहदेखी करना (अर्थ – पक्षपात करना)

मुँह चाटना (अर्थ – खुशामद करना)

मुँह भरना (अर्थ – घूस देना)

मुँह लटकना (अर्थ – रंज होना)

मुँह आना (अर्थ – मुँह की बीमारी होना)

मुँह सूखना (अर्थ – भयभीत होना)

मुँह ताकना (अर्थ – किसी का आसरा करना)

मुँह से फूल झड़ना (अर्थ – मधुर बोलना)

मुँह में घी-शक्कर (अर्थ – किसी अच्छी भविष्यवाणी का अनुमोदन करना)

मुँह से मुँह मिलाना (अर्थ – हाँ-में-हाँ मिलाना, बही-खाता आदि में हिसाब सही न लिखकर भी जमा-खर्च या उत्तर सही लिख देना )

मार्के की बात कहना (अर्थ – महत्त्वपूर्ण बात बताना)

मूड आफ होना (अर्थ – मन नहीं लगना)

मांस नोचना- (अर्थ – तंग करना)

मन फट जाना- (अर्थ – विराग होना, फीका पड़ना)

मीन-मेख करना- (अर्थ – व्यर्थ तर्क)

मोटा आसामी- (अर्थ – मालदार आदमी)




You might also like

error: Content is protected !!