‘ठ’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with ठ

( ठ ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे

‘ठ’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।

ठन-ठन गोपाल (अर्थ – खाली जेब अथवा अत्यन्त गरीब)-
वाक्य प्रयोग – सुमेर तो ठन-ठन गोपाल है, वह चंदा कहाँ से देगा?

ठंडा करना (अर्थ – क्रोध शान्त करना)-
वाक्य प्रयोग – महेश ने समझा-बुझाकर दादाजी को ठंडा कर दिया।

ठंडा पड़ना (अर्थ – मर जाना)-
वाक्य प्रयोग – वह साईकिल से गिरते ही ठंडा पड़ गया।

ठकुरसोहाती/ठकुरसुहाती करना (अर्थ – चापलूसी या खुशामद करना)-

वाक्य प्रयोग – ठकुरसोहाती करने पर भी मालिक ने सुरेश का वेतन नहीं बढ़ाया।

ठठरी हो जाना (अर्थ – बहुत कमजोर या दुबला-पतला हो जाना)-
वाक्य प्रयोग – बीमारी के कारण मोहन ठठरी हो गया है।

ठिकाने लगाना (अर्थ – मार डालना)-
वाक्य प्रयोग – अपहरणकर्ताओं ने भवन के बेटे को ठिकाने लगा ही दिया।

ठेंगा दिखाना (अर्थ – इनकार करना)-
वाक्य प्रयोग – वक्त आने पर मेरे मित्र ने मुझे ठेंगा दिखा दिया।

ठेंगे पर मारना (अर्थ – परवाह न करना)-
वाक्य प्रयोग – कृपाशंकर अमीर है इसलिए वह सबको ठेंगे पर मारता है।

ठोकरें खाना (अर्थ – कष्ट या दुःख सहना)-
वाक्य प्रयोग – दुनियाभर की ठोकरें खाकर गोपाल ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

ठोड़ी पकड़ना (अर्थ – खुशामद करना)-
वाक्य प्रयोग – मैंने सेठजी की बहुत ठोड़ी पकड़ी, परंतु उन्होंने मुझे पैसे उधार नहीं दिए।




ठंडी आहें भरना (अर्थ – दुखभरी साँस लेना)-
वाक्य प्रयोग – दूसरों की शोहरत को देखकर ठंडी आहें नहीं भरनी चाहिए।

ठट्टा मारना (अर्थ – हँसी-मजाक करना)-
वाक्य प्रयोग – माता जी ने लड़कियों को डाँटते हुए कहा कि ठट्टा मारना बंद करो और रसोई में जाकर काम करो।

ठन जाना (अर्थ – लड़ाई/झगड़ा हो जाना या परस्पर विरोध होना)-
वाक्य प्रयोग – जब दो पार्टियों में आपस में ठन जाती है तो परिणाम अच्छा नहीं होता।

ठहाका मारना (अर्थ – जोर से हँसना)-
वाक्य प्रयोग – वह छोटी-छोटी बातों पर भी ठहाका मारती है।

ठाट-बाट से रहना (अर्थ – शानौशौकत से रहना)-
वाक्य प्रयोग – वे जिस ठाट-बाट से रहते हैं, उसकी बराबरी शायद ही कोई कर सके।

ठिकाने की बात कहना (अर्थ – समझदारी की बात कहना)-
वाक्य प्रयोग – जो लोग ठिकाने की बात कहते हैं, लोग उन पर अवश्य यकीन करते हैं।

ठिकाने लगना (अर्थ – i) (अर्थ – काम में आना)-
वाक्य प्रयोग – खाना बच गया था तो सबने नाश्ता करके ठिकाने लगा दिया।

(अर्थ – ii) (अर्थ – मर जाना)-
वाक्य प्रयोग – युद्ध में कई सैनिक ठिकाने लग गए।

ठीकरा फोड़ना (अर्थ – दोष लगाना)-
वाक्य प्रयोग – गलती आपकी है और ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ रहे हैं?

ठीहा होना (अर्थ – रहने का स्थान होना)-
वाक्य प्रयोग – जिनका कोई ठीहा नहीं होता वे इधर-उधर भटकते रहते हैं।

ठेस पहुँचना/लगना (अर्थ – चोट पहुँचना)-
वाक्य प्रयोग – तुम्हारी बातों से मुझे बहुत ठेस पहुँची है।

ठोंक बजाकर देखना (अर्थ – अच्छी तरह से जाँच-परख करना)-
वाक्य प्रयोग – घर-परिवार सब कुछ ठोंक बजाकर देख लेना तब शादी के लिए हाँ करना।

ठगा-सा- (अर्थ – भौंचक्का-सा)

ठठेरे-ठठेरे बदला- (अर्थ – समान बुद्धिवाले से काम पड़ना)




You might also like

error: Content is protected !!