‘थ’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with थ

( थ ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे

‘थ’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।

थूक कर चाटना (अर्थ – कह कर मुकर जाना)-
वाक्य प्रयोग – कल मुन्ना थूक कर चाट गया। अब उस पर कोई विश्वास नहीं करेगा।

थाली का बैंगन होना (अर्थ – ऐसा आदमी जिसका कोई सिद्धान्त न हो)-
वाक्य प्रयोग – आजकल के नए-नए नेता तो थाली के बैंगन हैं।

थाह मिलना या लगना (अर्थ – भेद खुलना)-
वाक्य प्रयोग – अब वैज्ञानिकों ने थाह लगा ली है कि मंगल ग्रह पर भी पानी है।

थुक्का फजीहत होना (अर्थ – अपमान होना)-

वाक्य प्रयोग – कुमार थुक्का फजीहत होने से पहले ही चला गया।

थुड़ी-थुड़ी होना (अर्थ – बदनामी होना)-
वाक्य प्रयोग – बच्चों को बेवजह पीटने पर अध्यापक की हर जगह थुड़ी-थुड़ी हो रही है।

थक कर चूर होना (अर्थ – बहुत थक जाना)-
वाक्य प्रयोग – मई की धूप में चार कि० मी० की पैदल यात्रा करने के कारण मैं तो थककर चूर हो गया हूँ।

थर्रा उठना (अर्थ – अत्यंत भयभीत होना)-
वाक्य प्रयोग – अचानक इतनी तेज धमाका हुआ कि दूर तक के लोग थर्रा उठे।

थाह लेना (अर्थ – मन का भव जानना)-
वाक्य प्रयोग – गंभीर लोगों के मन की थाह लेना मुश्किल होता है।

थैली का मुँह खोलना (अर्थ – खूब धन व्यय करना)-
वाक्य प्रयोग – सेठ रामप्रसाद ने अपनी बेटी के विवाह में थैली का मुँह खोल दिया था।

थू-थू करना- (अर्थ – घृणा प्रकट करना)




You might also like

error: Content is protected !!