‘द’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with द
( द ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे
‘द’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।
दम टूटना (अर्थ – मर जाना )-
वाक्य प्रयोग – शेर ने एक ही गोली में दम तोड़ दिया।
दिन दूना रात चौगुना (अर्थ – तेजी से तरक्की करना)-
वाक्य प्रयोग – रामदास अपने व्यापार में दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है।
दाल में काला होना (अर्थ – संदेह होना )-
वाक्य प्रयोग – हम लोगों की ओट में ये जिस तरह धीरे-धीरे बातें कर रहें है, उससे मुझे दाल में काला लग रहा है।
दौड़-धूप करना (अर्थ – बड़ी कोशिश करना)-
वाक्य प्रयोग – कौन बाप अपनी बेटी के ब्याह के लिए दौड़-धूप नहीं करता ?
दो कौड़ी का आदमी (अर्थ – तुच्छ या अविश्र्वसनीय व्यक्ति)-
वाक्य प्रयोग – किस दो कौड़ी के आदमी की बात करते हो ?
दो टूक बात कहना (अर्थ – थोड़े शब्दों में स्पष्ट बात कहना, साफ-साफ कहना)-
वाक्य प्रयोग – दो टूक बात कहना अच्छा रहता है।
दो दिन का मेहमान (अर्थ – जल्द मरनेवाला)-
वाक्य प्रयोग – किसी का क्या बिगाड़ेगा ? वह बेचारा खुद दो दिन का मेहमान है।
दूध के दाँत न टूटना (अर्थ – ज्ञानहीन या अनुभवहीन, ज्ञान और अनुभव का न होना)-
वाक्य प्रयोग – वह सभा में क्या बोलेगा ? अभी तो उसके दूध के दाँत भी नहीं टूटे हैं।
दूध का दूध और पानी का पानी कर देना (अर्थ – पूरा-पूरा इन्साफ करना)-
वाक्य प्रयोग – कल सरपंच ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।
दूज का चाँद होना या ईद का चाँद होना (अर्थ – कभी-कभार दिखाई पड़ना)-
वाक्य प्रयोग – मित्र, आजकल तो तुम दूज का चाँद हो रहे हो।
दो नावों पर पैर रखना/दो नावों पर सवार होना (अर्थ – दो काम एक साथ करना)-
वाक्य प्रयोग – मित्र, तुम दो नावों पर पैर मत रखो- या तो पढ़ लो, या नौकरी कर लो।
दम खींचना या साधना (अर्थ – चुप रह जाना)-
वाक्य प्रयोग – पैसा उधार मांगने पर सेठजीदम साध गए।
दमड़ी के तीन होना (अर्थ – बहुत तुच्छ या सस्ता होना)-
वाक्य प्रयोग – आजकल मूली दमड़ी की तीन बिक रही हैं।
दरवाजे की मिट्टी खोद डालना (अर्थ – बार-बार तकाजा करना)-
वाक्य प्रयोग – सौ रुपए के लिए श्याम ने राजू के दरवाजे की मिट्टी खोद डाली।
दरार पड़ना (अर्थ – मतभेद पैदा होना)-
वाक्य प्रयोग – अब कौशल और कौशिक की दोस्ती में दरार पड़ गई है।
दसों उंगलियाँ घी में होना (अर्थ – खूब लाभ होना)-
वाक्य प्रयोग – आजकल रामअवतार की दसों उंगलियाँ घी में हैं।
दाँत पीसना (अर्थ – बहुत क्रोधित होना)-
वाक्य प्रयोग – रमेश तो बात-बात पर दाँत पीसने लगता है।
दाँत काटी रोटी होना (अर्थ – अत्यन्त घनिष्ठता होना या मित्रता होना)-
वाक्य प्रयोग – आजकल राम और श्याम की दाँत काटी रोटी है।
दाँत खट्टे करना (अर्थ – परास्त करना, हराना)-
वाक्य प्रयोग – महाभारत में पांडवों ने कौरवों के दाँत खट्टे कर दिए थे।
दाई से पेट छिपाना (अर्थ – जानने वाले से भेद छिपाना)-
वाक्य प्रयोग – मैं पंकज की हरकत जानता हूँ, फिर भी वह दाई से पेट छिपा रहा था।
दाद देना (अर्थ – प्रशंसा करना)-
वाक्य प्रयोग – माहेश्वरी सर के पढ़ाने के ढँग की सभी छात्र दाद देते हैं।
दाना-पानी उठना (अर्थ – आजीविका का साधन खत्म होना या बेरोजगार होना)-
वाक्य प्रयोग – लगता है आज रोहित का दाना-पानी उठ गया है। तभी वह मैनेजर को उल्टा जवाब दे रहा है।
दाल-भात में मूसलचन्द (अर्थ – दो व्यक्तियों की बातों में तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप करना)-
वाक्य प्रयोग – शंकर हर जगह दाल-भात में मूसलचन्द की तरह आ जाता है।
दिन में तारे दिखाई देना (अर्थ – अधिक दुःख के कारण होश ठिकाने न रहना)-
वाक्य प्रयोग – जब रामू की नौकरी छूट गई तो उसे दिन में तारे दिखाई दे गए।
दिन गँवाना (अर्थ – समय नष्ट करना)-
वाक्य प्रयोग – बेरोजगारी में रोहन आजकल यूँ ही दिन गँवा रहा है।
दिन पूरे होना (अर्थ – अंतिम समय आना)-
वाक्य प्रयोग – लगता है किशन के दिन पूरे हो गए हैं तभी अत्यधिक धूम्रपान कर रहा है।
दिन पलटना (अर्थ – अच्छे दिन आना)-
वाक्य प्रयोग – नौकरी लगने के बाद अब शम्भू के दिन पलट गए हैं।
दिन-रात एक करना (अर्थ – कठिन श्रम करना)-
वाक्य प्रयोग – मोहन ने दसवीं पास करने के लिए दिन-रात एक कर दिया था।
दिन आना (अर्थ – अच्छा समय आना)-
वाक्य प्रयोग – अभी उनके दिन चल रहे हैं पर कभी-न-कभी हमारे भी दिन आएँगे।
दिन लद जाना (अर्थ – समय व्यतीत हो जाना)-
वाक्य प्रयोग – वे दिन लद गए जब जमींदार लोग किसानों पर अत्याचार करते थे।
दिमाग दौड़ाना (अर्थ – विचार करना, अत्यधिक सोचना)-
वाक्य प्रयोग – कमल बहुत दिमाग दौड़ाता है तभी वह इंजीनियर बन पाया है।
दिमाग सातवें आसमान पर होना (अर्थ – बहुत अधिक घमंड होना)-
वाक्य प्रयोग – सरकारी नौकरी लगने पर परमजीत का दिमाग सातवें आसमान पर हो गया है।
दिमाग खाना या खाली करना (अर्थ – मगजपच्ची या बकवास करना)-
वाक्य प्रयोग – मेरे दिमाग खाली करने के बाद भी गणित का सवाल सोनू की समझ में नहीं आया।
दिल टुकड़े-टुकड़े होना या दिल टूटना (अर्थ – बहुत निराश होना)-
वाक्य प्रयोग – जब मनीष को मैंने किताब नहीं दी तो उसका दिल टुकड़े-टुकड़े हो गया।
दिल पर पत्थर रखना (अर्थ – दुःख सहकर या हानि होने पर चुप रहना)-
वाक्य प्रयोग – रामू के जब पाँच हजार रुपए खो गए तो उसने दिल पर पत्थर रख लिया।
दिल पसीजना (अर्थ – किसी पर दया आना)-
वाक्य प्रयोग – भिखारी की दुर्दशा देखकर मेरा दिल पसीज गया।
दिल हिलना (अर्थ – अत्यधिक भयभीत होना)-
वाक्य प्रयोग – रात में किसी की परछाई देखकर मेरा दिल हिल गया।
दिल का काला या खोटा (अर्थ – कपटी अथवा दुष्ट)-
वाक्य प्रयोग – मुन्ना दिल का काला है।
दिल बाग-बाग होना (अर्थ – अत्यधिक हर्ष होना)-
वाक्य प्रयोग – वर्षों बाद बेटा घर आया तो माता-पिता का दिल बाग-बाग हो गया।
दिल कड़ा करना (अर्थ – हिम्मत करना)-
वाक्य प्रयोग – जब तक दिल कड़ा नहीं करोगे तब तक किसी काम में सफलता नहीं मिलेगी।
दिल का गुबार निकालना (अर्थ – मन का मलाल दूर करना)-
वाक्य प्रयोग – अपने बेटे के विवाह में पंडित रामदीन ने अपने दिल के सारे गुबार निकाल लिए।
दिल की दिल में रह जाना (अर्थ – मनोकामना पूरी न होना)-
वाक्य प्रयोग – जिस लड़की से वह विवाह करना चाहता था उससे कह ही नहीं पाया और इस तरह से दिल की दिल में ही रह गई।
दिल के अरमान निकलना (अर्थ – इच्छा पूरी होना)-
वाक्य प्रयोग – जब मेरे दिल के अरमान निकलेंगे तब मुझे तसल्ली मिलेगी।
दिल्ली दूर होना (अर्थ – लक्ष्य दूर होना)-
वाक्य प्रयोग – अभी तो मोहन ने सिर्फ दसवीं पास की है। उसे डॉक्टर बनना है तो अभी दिल्ली दूर है।
दुनिया की हवा लगना (अर्थ – कुमार्ग पर चलना)-
वाक्य प्रयोग – रामू को दुनिया की हवा लग गई है, पहले तो वह बहुत सीधा था।
दुनिया से उठ जाना (अर्थ – मर जाना)-
वाक्य प्रयोग – काका हाथरसी दुनिया से उठ गए तो संगीत प्रेमी रोने लगे थे।
दूध का धुला (अर्थ – निष्पाप; निर्दोष)-
वाक्य प्रयोग – मुकेश तो दूध का धुला है, लोग उसे चोरी के इल्जाम में खाहमखाह फँसा रहे हैं।
दूध का-सा उबाल आना (अर्थ – एकदम से क्रोध आना)-
वाक्य प्रयोग – जैसे ही मैंने पिताजी से रुपए माँगे, उनमें दूध का-सा उबाल आ गया।
दूध की नदियाँ बहना (अर्थ – धन-दौलत से पूर्ण होना)-
वाक्य प्रयोग – कृष्ण के युग में मथुरा में दूध की नदियाँ बहती थीं।
दूध की मक्खी (अर्थ – तुच्छ व्यक्ति)-
वाक्य प्रयोग – बेरोजगार होने के बाद रामू तो अपने घर में दूध की मक्खी की तरह है।
दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंकना (अर्थ – अनावश्यक समझकर अलग कर देना)-
वाक्य प्रयोग – राजू की कंपनी ने कल उसे दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फ़ेंक दिया।
दो-दो हाथ होना (अर्थ – लड़ाई होना)-
वाक्य प्रयोग – छोटी-सी बात पर राजू और रामू में दो-दो हाथ हो गए।
दोनों हाथों में लड्डू होना (अर्थ – हर प्रकार से लाभ होना)-
वाक्य प्रयोग – अब अजय के तो दोनों हाथों में लड्डू हैं।
दोनों हाथों से लुटाना (अर्थ – खूब खर्च करना)-
वाक्य प्रयोग – सुरेश बाप-दादों की संपत्ति दोनों हाथों से लुटा रहा है।
दूर के ढोल सुहावने होना या लगना (अर्थ – दूर की वस्तु या व्यक्ति अच्छा लगना)-
वाक्य प्रयोग – जब मैंने वैष्णो देवी जाने को कहा तो पिताजी बोले कि तुम्हें दूर के ढोल सुहावने लग रहे हैं, चढ़ाई चढ़ोगे तब मालूम पड़ेगा।
देवलोक सिधारना (अर्थ – मर जाना)-
वाक्य प्रयोग – रामू के पिताजी तो बहुत पहले देवलोक सिधार गए, पर मुझे आज ही ज्ञात हुआ है।
दफा होना (अर्थ – चले जाना)-
वाक्य प्रयोग – अगर तुम वहाँ से दफा न हुए होते तो तुम्हारी खैर नहीं थी।
दबदबा मानना (अर्थ – रौब मानना)-
वाक्य प्रयोग – सारे मुहल्ले के लोग आपके बेटे का दबदबा मानते हैं।
दबे पाँव आना/जाना (अर्थ – बिना आहट किए आना/जाना)-
वाक्य प्रयोग – इस कमरे में दबे पाँव जाना क्योंकि अंदर बच्चा सो रहा है।
दर-दर की खाक छानना/दर-दर-मारा-मारा फिरना (अर्थ – जगह-जगह की ठोकरें खाना)-
वाक्य प्रयोग – नौकरी के चक्कर में माधव दर-दर की खाक छानता फिर रहा है।
दशा फिरना (अर्थ – अच्छे दिन आना)-
वाक्य प्रयोग – इतने दिनों से वह परेशान चल रही थी। जैसे ही दशा फिरी सब अच्छा-ही-अच्छा हो गया।
दाँत निपोरना (अर्थ – गिड़गिड़ाना)-
वाक्य प्रयोग – क्यों दाँत निपोरकर भीख माँग रहे हो, काम क्यों नहीं करते ?
दाने-दाने को तरसना (अर्थ – भूखों मरना)-
वाक्य प्रयोग – पिता की मृत्यु के कारण बच्चे दाने-दाने को तरसने लगे हैं।
दाम खड़ा करना (अर्थ – उचित कीमत प्राप्त करना)-
वाक्य प्रयोग – आप चाहें तो अपनी पुरानी कार के दाम खड़े कर सकते हैं।
दामन छुड़ाना (अर्थ – पीछा छुड़ाना)-
वाक्य प्रयोग – पति की मार सहना उसकी मजबूरी थी। बेचारी पति से दामन छुड़ाकर जाती भी कहाँ ?
दामन पकड़ना (अर्थ – किसी की शरण में जाना)-
वाक्य प्रयोग – मैं एक बार जिसका दामन पकड़ लेता हूँ, जीवन भर साथ नहीं छोड़ता।
दाल गलना (अर्थ – युक्ति सफल होना)-
वाक्य प्रयोग – उसने मुझे फुसलाने की बहुत कोशिश की पर मेरे आगे उसकी दाल न गली।
दाल रोटी चलना (अर्थ – जीवन निर्वाह होना)-
वाक्य प्रयोग – इतनी तनख्वाह मिल जाती है कि किसी तरह दाल-रोटी चल जाती है।
दिल बल्लियों उछलना (अर्थ – बहुत खुश होना)-
वाक्य प्रयोग – नौकरी की खबर मिलते ही उसका दिलबल्लियों उछलने लगा।
दिल्लगी करना (अर्थ – मजाक करना)-
वाक्य प्रयोग – हर समय दिल्लगी करना अच्छा नहीं लगता।
दुकान बढ़ाना (अर्थ – दूकान बंद करना)-
वाक्य प्रयोग – लाला जी ने शाम को सात बजे दुकान बढ़ाई और घर की ओर चल दिए।
दीवारों के कान होना (अर्थ – किसी गोपनीय बात के प्रकट हो जाने का खतरा)-
वाक्य प्रयोग – दीवारों के भी कान होते हैं। अतः तुम लोग बात करते समय सावधानी रखा करो।
दुखती रग को छूना (अर्थ – मर्म पर आघात करना)-
वाक्य प्रयोग – उसकी दुखती रग को मत छुओ वरना वह रो पड़ेगी।
दुम दबाकर भागना (अर्थ – डटकर भागना/चले जाना)-
वाक्य प्रयोग – पुलिस वाले को देखते ही चोर दुम दबाकर भाग गया।
दुलत्ती झाड़ना (अर्थ – दोनों लातों से मारना)-
वाक्य प्रयोग – घोड़ा जब दुलत्ती झाड़ता है तब थोड़ी दूर रहना चाहिए।
दुश्मनी मोल लेना (अर्थ – व्यर्थ की दुश्मनी करना)-
वाक्य प्रयोग – बैठे बिठाए दुश्मनी मोल लेना कोई अक्लमंदी नहीं है।
दूध की लाज रखना (अर्थ – वीरोचित कार्य करना)-
वाक्य प्रयोग – माँ ने अपने बेटे को युद्ध में भेजते समय यही कहा था कि ‘बेटे मेरे दूध की लाज रखना। या तो जीत कर लौटना या शहीद हो जाना’।
दूध पीता बच्चा (अर्थ – अबोध एवं निरपराध व्यक्ति)-
वाक्य प्रयोग – वह कोई दूध पीता बच्चा नहीं है जो हमेशा उसे टोकती रहती हो।
दृष्टि फिरना (अर्थ – पहले जैसा प्रेम या स्नेह न रहना)-
वाक्य प्रयोग – यदि आपकी ही दृष्टि फिर गई तो हमलोग कहाँ जाएँगे?
देखते रह जाना (अर्थ – दंग रह जाना)-
वाक्य प्रयोग – इतने छोटे बच्चे के करतब लोग देखते रह गए।
देखते ही बनना (अर्थ – वर्णन न कर पाना)-
वाक्य प्रयोग – उन पहाड़ों की छटा देखते ही बनती थी।
देह टूटना (अर्थ – शरीर में दर्द होना)-
वाक्य प्रयोग – लगता है इनफैक्शन हो गया है। सुबह से ही मेरी देह टूट रही है।
देह भरना (अर्थ – मोटा हो जाना)-
वाक्य प्रयोग – पहले तो वह बहुत कमजोर था पर नौकरी के तीन महीने बाद ही उसकी देह भर गई।
द्वार-द्वार फिरना (अर्थ – घर-घर भीख माँगना)-
वाक्य प्रयोग – बेचारा द्वार-द्वार फिरता है तब जाकर पेट भरने लायक भीख मिलती है।
द्वार लगाना (अर्थ – दरवाजा बंद करना)-
वाक्य प्रयोग – उसने मुझे देखते ही द्वार लगा दिया था।
दरदर भटकना (अर्थ – मारे-मारे फिरना)-
वाक्य प्रयोग – कभी तुलसीदास को भी दर-दर भटकना पड़ा था।
दाल-भात का कौर समझना (अर्थ – आसान समझना)-
वाक्य प्रयोग – यह आई० ए० एस० की परीक्षा है। कोई दाल-भात का कौर नहीं।
दहिना हाथ होना (अर्थ – सहायक होना)-
वाक्य प्रयोग – अनुग्रह बाबू श्री बाबू के दहिने हाथ थे।
दिल्ली दूर होना (अर्थ – कार्य में विलंब होना)-
वाक्य प्रयोग – अभी दिल्ली दूर है। घबड़ाने से काम नहीं चलेगा।
दीन-दुनिया की खबर न होना (अर्थ – संसार का कुछ भी पता न होना)-
वाक्य प्रयोग – जब से उसका विवाह हुआ, उसे दीन-दुनिया की खबर ही न रही।
दीन दुनिया भूल जाना (अर्थ – सुध-बुध भूल बैठना)-
वाक्य प्रयोग – मजनूँ लैला के प्यार में दीन-दुनिया भूल गया था।
दाँत दिखाना (अर्थ – खीस काढ़ना)-
वाक्य प्रयोग – खुद ही देर की और अब दाँत दिखाते हो।
दाँत गिनना (अर्थ – उम्र पता लगाना)-
वाक्य प्रयोग – कुछ लोग ऐसे है कि उनपर वृद्धावस्था का असर ही नहीं होता। ऐसे लोगों के दाँत गिनना आसान नहीं।
दाँत निपोरना (अर्थ – गिड़गिड़ाना)-
वाक्य प्रयोग – क्यों दाँत निपोरकर भीख माँग रहे हो, काम क्यों नहीं करते ?
दाँत पीसना (अर्थ – बहुत क्रोधित होना)-
वाक्य प्रयोग – रमेश तो बात-बात पर दाँत पीसने लगता है।
दाँत काटी रोटी होना (अर्थ – अत्यन्त घनिष्ठता होना या मित्रता होना)-
वाक्य प्रयोग – आजकल राम और श्याम की दाँत काटी रोटी है।
दाँत खट्टे करना (अर्थ – परास्त करना, हराना)-
वाक्य प्रयोग – महाभारत में पांडवों ने कौरवों के दाँत खट्टे कर दिए थे।
दाँतों तले उँगली दबाना (अर्थ – दंग रह जाना)-
वाक्य प्रयोग – जब एक गरीब छात्र ने आई.ए.एस. पास कर ली तो सब दाँतों तले उँगली दबाने लगे।
दाँत गड़ाना (अर्थ – कुछ हड़पने के लिए दृढ़ होना)-
वाक्य प्रयोग – मेरी बगिया पर तुम दाँत जमाये हो; मैं फौजदारी तक देख लूँगा।
दाँत से दाँत बजना (अर्थ – बहुत जाड़ा पड़ना)-
वाक्य प्रयोग – इस साल दिसंबर में दाँत बजने की नौबत आ गयी।
दाँत तोड़ना (अर्थ – बेकाम करना)-
वाक्य प्रयोग – साँप के दाँत तोड़ दो, और उसे मदारी की तरह नचाओ।
दाँतों में जीभ-सा रहना (अर्थ – शत्रुओं से घिरा रहना)-
वाक्य प्रयोग – लंका में विभीषण दाँतों में जीभ-से रहते थे।
दम मारना, लेना (अर्थ – आराम करना, सुस्ताना, विश्राम करना)-
वाक्य प्रयोग – दम लेने दो, फिर आगे बढ़ेंगे।
दम में दम आना (अर्थ – स्थिर होना)-
वाक्य प्रयोग – चोर जब भागकर झाड़ी में छिपा तब उसके दम में दम आया।
दम घुटना (अर्थ – अटकना)-
वाक्य प्रयोग – (अर्थ – साँस बंद होना)-
वाक्य प्रयोग – इस कुप्प कमरे में तो मेरा दम घुटता है।
दम बाँधना (अर्थ – हिम्मत करना)-
वाक्य प्रयोग – जबतक दम नहीं बाँधोगे, तबतक दुनिया में ठीक से जी नहीं पाओगे।
दम भरना (अर्थ – दावा करना)-
वाक्य प्रयोग – अपनी तारीफ करना। दम भरते थे कि दो कोस तो चल ही लूँगा। अब डेढ़ मील पर ही बाप-बाप करने लगे।
दिमाग खाना या चाटना (अर्थ – अपनी गर्ज व्यर्थ बके जाना)-
वाक्य प्रयोग – आजकल अधिकांश लोग दिमाग चाटनेवाले होते हैं। न खुद कुछ समझने को तैयार और न किसी को कुछ समझने देने को तैयार।
दिमाग चढ़ना या आसमान पर होना (अर्थ – बहुत अधिक घमंड होना)-
वाक्य प्रयोग – रावण ने शिव को साधा क्या, उसका दिमाग आसमान पर हो गया।
दिमाग आसमान से उतरना (अर्थ – अभिमान दूर होना)-
वाक्य प्रयोग – रामदूत हनुमान ने जब अकेले अशोकवन उजाड़ डाला, लंका राख कर दी, तो पहले-पहल रावण का दिमाग आसमान से उतरा।
दिल कड़ा करना (अर्थ – हिम्मत बाँधना, साहस करना)-
वाक्य प्रयोग – भाई। विपत्ति किसपर नहीं आती है। दिल कड़ा करो।
दिल का गवाही देना (अर्थ – मन में किसी बात की संभावना या औचित्य का निश्र्चय होना)-
वाक्य प्रयोग – जब दिल गवाही न दे, तो औरों की सलाह पर न चलो।
दिल जमना (अर्थ – चित्त लगना)-
वाक्य प्रयोग – इन दिनों किसी काम में मेरा दिल जमता ही नहीं।
दिल ठिकाने होना (अर्थ – मन में शांति, संतोष या धैर्य होना)-
वाक्य प्रयोग – जबतक दिल ठिकाने न हो तबतक किसी काम में हाथ न लगाओ।
दिल बुझना (अर्थ – चित्त में किसी प्रकार की उत्साह या उमंग न रह जाना)-
वाक्य प्रयोग – जिन्दगी में उसकी इतनी हार हुई कि उसका दिल ही बुझ गया।
दिल से दूर करना (अर्थ – भुला देना, विस्मरण)-
वाक्य प्रयोग – वे तुम्हारी नजरों से दूर क्या हुए, दिल से दूर कर दिये गये।
दिल की कली खिलना (अर्थ – अत्यानंद की प्राप्ति)-
वाक्य प्रयोग – जब जहाँगीर ने अनारकली को देखा, तो उसके दिल की कली खिल उठी।
दिल चुराना (अर्थ – मन मोह लेना)-
वाक्य प्रयोग – पहली मुलाकात ही में मेहरुत्रिसा ने सलीम का दिल चुरा लिया।
दिल देना (अर्थ – प्रेम करना)-
वाक्य प्रयोग – जिसने दिल दिया, उसने दर्द लिया।
दिल दरिया होना (अर्थ – उदार होना)-
वाक्य प्रयोग – जो कोई उनके दरवाजे पर आता है खाली हाथ नहीं लौटता। क्यों न ऐसा हो, उनका दिल दरिया जो ठहरा।
दिल की गाँठ खोलना (अर्थ – मनमुटाव दूर होना)-
वाक्य प्रयोग – जब तक तुम दिल की गाँठ नहीं खोलोगे, तबतक वह खुलेगा कैसे ?
दो नाव पर पैर रखना (अर्थ – अनिश्चित विचार का मनुष्य)-
वाक्य प्रयोग – दो नाव पर पैर रखने से सफलता नहीं मिलती।
तालू में दाँत जमना- (अर्थ – बुरे दिन आना)
दाँत जमाना- (अर्थ – अधिकार पाने के लिए दृढ़ता दिखाना)
दूर्वासा का रूप- (अर्थ – बहुत क्रोध करना)
दुर्वासा का शाप- (अर्थ – उग्र शाप)
दम में दम आना- (अर्थ – राहत होना)
दाँव खेलना- (अर्थ – धोखा देना)
दिनों का फेर होना- (अर्थ – बुरे दिन आना)
दीदे का पानी ढल जाना- (अर्थ – बेशर्म होना)
दिल बढ़ाना- (अर्थ – साहस भरना)
दायें-बायें देखना- (अर्थ – सावधान होना)
दिल दरिया होना- (अर्थ – उदार होना)