‘न’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with न
( न ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे
‘न’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।
नौ-दो ग्यारह होना (अर्थ – भाग जाना)-
वाक्य प्रयोग – बिल्ली को देखकर चूहे नौ दो ग्यारह हो गए।
न इधर का, न उधर का (अर्थ – कही का नही )-
वाक्य प्रयोग – कमबख्त ने न पढ़ा, न बाप की दस्तकारी सीखी; न इधर रहा, न उधर का।
नाकों डीएम करना (अर्थ – परेशान करना )-
वाक्य प्रयोग – पिछली लड़ाई में भारत ने पाकिस्तान को नाकों दम कर दिया।
निन्यानबे के फेर में पड़ना (अर्थ – अत्यधिक धन कमाने में व्यस्त होना)-
वाक्य प्रयोग – आजकल रामू सब कुछ भूलकर निन्यानबे के फेर में पड़ा हुआ है।
न घर का रहना न घाट का (अर्थ – दोनों तरफ से उपेक्षित होना)-
वाक्य प्रयोग – पढ़ाई छोड़ कर रोहन घर का रहा न घाट का, अब वह पछताता है।
नमक हलाल करना (अर्थ – उपकार का बदला उतारना)-
वाक्य प्रयोग – कुत्ते ने मालिक के लिए अपनी जान दे कर अपना नमक हलाल कर दिया।
नमक का हक अदा करना (अर्थ – बदला/ऋण चुकाना)-
वाक्य प्रयोग – यदि आप मेरी मदद करेंगे तो जीवन भर मैं आपके नमक का हक अदा करता रहूँगा।
नमक-मिर्च लगाना (अर्थ – बढ़ा-चढ़ाकर कहना)-
वाक्य प्रयोग – मेरे भाई ने नमक-मिर्च लगाकर मेरी शिकायत पिता जी से कर डाली।
नमकहराम होना (अर्थ – अकृतज्ञ होना)-
वाक्य प्रयोग – तुम जैसे नमकहराम लोगों पर कोई कैसे यकीन करेगा?
नयनों का तारा (अर्थ – अत्यन्त प्रिय व्यक्ति या वस्तु)-
वाक्य प्रयोग – पिंटू अपने माता-पिता के नयनों का तारा है।
नस-नस ढीली होना (अर्थ – बहुत थक जाना)-
वाक्य प्रयोग – दिन-भर घर का काम करके माँ की नस-नस ढीली हो जाती है।
नस-नस पहचानना (अर्थ – भलीभाँति अच्छी तरह जानना)-
वाक्य प्रयोग – माता-पिता अपने बच्चों की नस-नस पहचानते हैं।
नाक में दम करना (अर्थ – बहुत परेशान करना)-
वाक्य प्रयोग – इस बच्चे ने तो नाक में दम कर दिया है। कितना ऊधम करता है ये!
नाक में नकेल डालना (अर्थ – नियंत्रण में करना)-
वाक्य प्रयोग – अशोक ने मैनेजर बनकर सबकी नाक में नकेल डाल दी है।
नाक ऊँची रखना (अर्थ – सम्मान या प्रतिष्ठा रखना)-
वाक्य प्रयोग – शांति हमेशा अपनी नाक ऊँची रखती है।
नाक रगड़ना (अर्थ – बहुत अनुनय-विनय करना, दीनतापूर्वक प्रार्थना करना)-
वाक्य प्रयोग – सुरेश को नाक रगड़ने पर भी नौकरी नहीं मिली।
नाकों चने चबाना (अर्थ – बहुत परेशान होना)-
वाक्य प्रयोग – शिवाजी से टक्कर लेकर मुगलों को नाकों चने चबाने पड़े।
नाक का बाल होना (अर्थ – बहुत प्यारा होना )-
वाक्य प्रयोग – इन दिनों हरीश अपने प्रधानाध्यापक की नाक का बाल बना हुआ है।
नाक रखना (अर्थ – इज्जत रखना)-
वाक्य प्रयोग – आई० ए० एस० की परीक्षा में प्रथम आकर मेरी बेटी ने मेरी नाक रख ली।
नाक कटना (अर्थ – प्रतिष्ठा या मर्यादा नष्ट होना)-
वाक्य प्रयोग – माँ ने बेटी को समझाया कि कोई ऐसा काम न करना जिससे उनकी नाक कट जाए।
नाम उछालना (अर्थ – बदनामी करना)-
वाक्य प्रयोग – छात्रों ने बेमतलब ही संस्कृति के आचार्य जी का नाम उछाल दिया कि ये बच्चों को मारते हैं।
नाम डुबोना (अर्थ – प्रतिष्ठा, मर्यादा आदि खोना)-
वाक्य प्रयोग – सीमा ने घर से भाग कर अपने माँ-बाप का नाम डुबो दिया।
नाव या नैया पार लगाना (अर्थ – सफलता या सिद्धि प्रदान करना)-
वाक्य प्रयोग – ईश्वर सदा मेहनती व्यक्ति की नाव/नैया पार लगाता है।
नीला-पीला होना (अर्थ – बहुत क्रोध करना)-
वाक्य प्रयोग – राजू के होमवर्क करके न लाने पर स्कूल में अध्यापक नीले-पीले हो रहे थे।
नंगा कर देना (अर्थ – असलियत प्रकट कर देना)-
वाक्य प्रयोग – यदि ज्यादा बक-बक करोगे तो सबके सामने नंगा कर दूँगा।
नंगा नाच करना (अर्थ – खुलेआम नीच काम करना)-
वाक्य प्रयोग – मुहल्ले में गुंडे नंगा नाच करते हैं और पुलिस कुछ करना ही नहीं चाहती।
नंबर दो का पैसा/रुपया (अर्थ – अवैध धन)-
वाक्य प्रयोग – सारे नेता नंबर दो के पैसे को स्विस बैंक में जमा करने में लगे हैं।
नशा उतरना/काफूर होना (अर्थ – घमण्ड दूर होना)-
वाक्य प्रयोग – व्यापार में घाटा होते ही सेठ जी का नशा उतर गया/काफूर हो गया।
नकेल हाथ में होना (अर्थ – किसी की) (अर्थ – सब प्रकार से अधिकार में होना)-
वाक्य प्रयोग – उसकी नकेल मेरे हाथ में हैं। मेरे सामने कुछ भी नहीं कर पाएगा।
न लेना न देना (अर्थ – कोई संबंध न रखना)-
वाक्य प्रयोग – रोहन का अपनी पत्नी से न लेना है न देना। दोनों अलग हो गए हैं।
नखरे उठाना (अर्थ – खुशामद करना)-
वाक्य प्रयोग – मैं किसी के नखरे नहीं उठा सकता। जो मुझे उचित लगेगा वही करूँगा।
नजर अंदाज करना (अर्थ – उपेक्षा करना)-
वाक्य प्रयोग – धनवान बच्चों के सामने गरीब बच्चों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
नजर उतारना (अर्थ – बुरी दृष्टि के प्रभाव को मंत्र आदि युक्ति से दूर करना)-
वाक्य प्रयोग – लगता है तुम्हें लोगों की नजर लग जाती है इसलिए जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाती हो। इस बार किसी साधु-संत से नजर उतरवा लो।
नजर डालना (अर्थ – देखना)-
वाक्य प्रयोग – यदि आप इस तरफ नजर डालेंगे तो आपको सब समझ में आ जाएगा।
नजरबंद करना (अर्थ – जेल में रखना)-
वाक्य प्रयोग – गाँधी जी को अंग्रेजो ने कई बार नजरबंद करके रखा था।
नजर बचाकर (अर्थ – चुपके से)-
वाक्य प्रयोग – माता-पिता की नजर बचाकर वह सिनेमा देखने आई थी।
नजर से गिरना (अर्थ – प्रतिष्ठा कम करना, ह्रदय से दूर होना)-
वाक्य प्रयोग – जो लोग अपने बड़ों की नजर में गिर जाते हैं उनको कोई नहीं पूछता।
नब्ज छूटना (अर्थ – मर जाना)-
वाक्य प्रयोग – सेठजी की नब्ज छूटते ही सब लोग रोने चिल्लाने लगे।
नसीब फूटना (अर्थ – भाग्य का प्रतिकूल होना)-
वाक्य प्रयोग – हमारे तो नसीब फूटे थे जो इस शहर में आकर बसे।
नाक के नीचे (अर्थ – बहुत निकट)-
वाक्य प्रयोग – आपकी नाक के नीचे आपका नौकर चोरी करता रहा और आपको तब पता चला जब उसने सारा खजाना खाली कर दिया।
नानी मर जाना (अर्थ – बहुत कष्ट होना)-
वाक्य प्रयोग – थोड़ा-सा भी काम बढ़ जाता है तो तुम्हारी नानी क्यों मर जाती हैं?
नाम कमाना (अर्थ – ख्याति प्राप्त करना)-
वाक्य प्रयोग – कंप्यूटर के क्षेत्र में मेरे बेटे ने बहुत नाम कमाया है।
नाक भौं चढ़ाना (अर्थ – क्रोध अथवा घृणा करना, घृणा प्रदर्शित करना)-
वाक्य प्रयोग – इस जगह को देखकर नाक-भौं मत चढ़ाओ। इतनी खराब जगह नहीं है यह।
नाक-भौं सिकोड़ना (अर्थ – घृणा करना, सहन न कर पाना)-
वाक्य प्रयोग – वह तो मुझे देखते ही नाक-भौं सिकोड़ने लगता है।
नाक पर मक्खी न बैठने देना (अर्थ – अपने ऊपर किसी भी प्रकार का आक्षेप न लगने देना)-
वाक्य प्रयोग – जो अपनी नाक पर मक्खी तक नहीं बैठने देता वह इस बेईमानी के धंधे में हमारी मदद करेगा, यह तो संभव ही नहीं।
नुक़्ताचीनी करना (अर्थ – दोष दिखाना, आलोचना करना)-
वाक्य प्रयोग – तुम हर बात में नुक्ताचीनी क्यों करती हो, कोई भी बात सीधे क्यों नहीं मान लेती हो।
निछावर करना (अर्थ – बलिदान करना)-
वाक्य प्रयोग – अनेक देशभक्तों ने देश के लिए अपनी जान निछावर कर दी।
नींद हराम करना (अर्थ – चिंता आदि के कारण सो न पाना)-
वाक्य प्रयोग – बेटी के विवाह की चिंता में वर्मा जी की नींद हराम हो गई है।
नींव डालना (अर्थ – शुभ कार्य आरंभ करना)-
वाक्य प्रयोग – जैसी नींव डालोगे वैसी ही इमारत खड़ी होगी। अतः बच्चों को शुरू से ऐसी शिक्षा दो कि उनकी नींव मजबूत हो।
नीचा दिखाना (अर्थ – अपमानित करना)-
वाक्य प्रयोग – जो दूसरों को अकारण नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं एक दिन खुद गड्ढ़े में गिरते हैं।
नोंक-झोंक होना (अर्थ – कहा-सुनी होना)-
वाक्य प्रयोग – वैसे तो इनमें गहरी दोस्ती है, पर कभी-कभी नोंक-झोंक होती रहती हैं।
नौकरी बजाना (अर्थ – कर्तव्यों का पालन करना)-
वाक्य प्रयोग – मैं तो ईमानदारी से अपनी नौकरी बजाता हूँ, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
नौबत आना (अर्थ – संयोग उपस्थित होना)-
वाक्य प्रयोग – अब यह नौबत आ गई है कि कोई एक गिलास पानी तक को नहीं पूछता।
नाक कट जाना (अर्थ – प्रतिष्ठा नष्ट होना)-
वाक्य प्रयोग – पुत्र के कुकर्म से पिता की नाक कट गयी।
नाक काटना (अर्थ – बदनाम करना)-
वाक्य प्रयोग – भरी सभा में उसने मेरी नाक काट ली।
नाकों चने चबवाना (अर्थ – तंग करना)-
वाक्य प्रयोग – भारतीयों ने अंगरेजों को नाकों चने चबवा दिये।
नाक पर गुस्सा (अर्थ – तुरन्त क्रोध)-
वाक्य प्रयोग – गुस्सा तो उसकी नाक पर रहता है।
नाक रखना (अर्थ – प्रतिष्ठा रखना)-
वाक्य प्रयोग – क्रिकेट में जय ने कॉमर्स कॉलेज की नाक रख ली।
नाक-कान काटना (अर्थ – बहुत अधिक अपमानित करना)-
वाक्य प्रयोग – उन्होंने अपने मित्रों के अपमान के बदले अपनी चतुराई से कितने ही सामंतों के सरे-दरबार नाक-कान काटे।
नाक ऊँची होना (अर्थ – प्रतिष्ठा बढ़ना)-
वाक्य प्रयोग – पिछले टेस्ट-क्रिकेट में जीत के कारण हमारी नाक ऊँची हो गयी।
नाक रहना (अर्थ – इज्जत बचना)-
वाक्य प्रयोग – भीम ने दुश्शासन को पछाड़कर द्रौपदी की नाक रख ली।
नजर आना (अर्थ – दिखाई देना)-
वाक्य प्रयोग – क्या बात है कि हजरत नजर ही नहीं आते ?
नजर रखना (अर्थ – ध्यान रखना)-
वाक्य प्रयोग – भाई ! इस गरीब लड़के पर नजर रखा करो।
नजर लड़ाना (अर्थ – साक्षात् प्रेम में पड़ना)-
वाक्य प्रयोग – अपने समय में अर्जुन इतने सुंदर थे कि जिन सुंदरियों से उनकी नजर लड़ी, वे उनके लिए हाय-हाय ही करती रहीं।
नजर चुराना (अर्थ – आँख बचाना)-
वाक्य प्रयोग – आखिर आप हमसे नजर चुराकर कहाँ जाएँगे ?
नजर लगना (अर्थ – कुदृष्टि, सुदृष्टि)-
वाक्य प्रयोग – इस बन-ठन पर कहीं नजर न लग जाय। नजर लागी राजा तोरे बँगले पै।
नजर दौड़ाना (अर्थ – सर्वत्र देखना)-
वाक्य प्रयोग – नजर दौड़ाओगे तो कोई-न-कोई काम मिल ही जाएगा।
नजर करना (अर्थ – भेंट करना)-
वाक्य प्रयोग – उसने हाकिम को एक दुशाला नजर किया।
नजर पर चढ़ना (अर्थ – पसंद आ जाना)-
वाक्य प्रयोग – यह घड़ी मेरी नजर पर चढ़ गयी है।
नादिरशाही हुक्म- (अर्थ – मनमाना हुक्म)
नारद मुनि- (अर्थ – इधर-उधर की बातें कर कलह कराने वाला व्यक्ति)
नजर पर चढ़ना- (अर्थ – पसंद आ जाना)
नाच नचाना- (अर्थ – तंग करना)
नजर चुराना- (अर्थ – आँख चुराना)
नदी-नाव संयोग- (अर्थ – ऐसी भेंट/मुलाकात जो कभी इत्तिफाक से हो जाय)
नसीब चमकना- (अर्थ – भाग्य चमकना)
नेकी और पूछ-पूछ- (अर्थ – बिना कहे ही भलाई करना)
नंबर आना- (अर्थ – अवसर मिलना)
नंबर मारना- (अर्थ – आगे निकल जाना)