‘ध’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with ध
( ध ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे
‘ध’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।
धज्जियाँ उड़ाना (अर्थ – किसी के दोषों को चुन-चुनकर गिनाना)-
वाक्य प्रयोग – उसने उनलोगों की धज्जियाँ उड़ाना शुरू किया कि वे वहाँ से भाग खड़े हुए।
धूप में बाल सफेद करना (अर्थ – बिना अनुभव के जीवन का बहुत बड़ा भाग बिता देना)-
वाक्य प्रयोग – रामू काका ने धूप में बाल सफेद नहीं किए हैं, उन्हें बहुत अनुभव है।
धोबी का कुत्ता घर का न घाट का (अर्थ – जिसका कहीं ठिकाना न हो, निरर्थक व्यक्ति)-
वाक्य प्रयोग – जब से रामू की नौकरी छूटी है, उसकी दशा धोबी का कुत्ता घर न घाट का जैसी है।
धतूरा खाए फिरना (अर्थ – उन्मत्त होना)-
वाक्य प्रयोग – लॉटरी खुलने पर अमित धतूरा खाए फिर रहा है।
धन्नासेठ का नाती बनना (अर्थ – गरीब आदमी का बहुत गर्व करना)-
वाक्य प्रयोग – किशन के पास कुछ भी नहीं है, फिर भी धन्नासेठ का नातीबनता है।
घब्बा लगना (अर्थ – कलंकित करना)-
वाक्य प्रयोग – मोहन ने चोरी करके खुद पर धब्बा लगा लिया।
धमाचौकड़ी मचाना (अर्थ – उपद्रव करना)-
वाक्य प्रयोग – अंकुर और टीटू मिलकर बहुत धमाचौकड़ी मचाते हैं।
धुर्रे उड़ाना (अर्थ – बहुत अधिक मारना)-
वाक्य प्रयोग – ट्रेन में लोगों ने पॉकेटमार के धुर्रे उड़ा दिए।
धूल फाँकना (अर्थ – मारा-मारा फिरना)-
वाक्य प्रयोग – बी.ए. पास करने के बाद कालू नौकरी के लिए धूल फाँक रहा है।
धाक जमाना (अर्थ – रोब या दबदबा जमाना)-
वाक्य प्रयोग – वह जहाँ भी जाता है वहीं अपनी धाक जमा लेता है।
धीरज बँधाना (अर्थ – सांत्वना देना)-
वाक्य प्रयोग – सब लोगों ने धीरज बँधाने की कोशिश की पर उसके आँसू न थमे।
धुन का पक्का (अर्थ – लगन से काम करने वाला)-
वाक्य प्रयोग – जो धुन के पक्के होते हैं वे काम पूरा करके ही छोड़ते हैं।
धुन सवार होना (अर्थ – लगन लगना)-
वाक्य प्रयोग – अब उसे संगीत सीखने की धुन सवार हो गई है।
धूनी रमाना (अर्थ – साधु या विरक्त हो जाना, कहीं पर जाकर निवास करना)-
वाक्य प्रयोग – हमारा क्या है? जहाँ कहीं भी धूनी रमा देंगे वहीं अपना किया बन जाएगा।
धोखा देना (अर्थ – ठगना)-
वाक्य प्रयोग – चोर पुलिस को धोखा देकर भाग गया।
धूल चाटना (अर्थ – खुशामद करना)-
वाक्य प्रयोग – पहले तो बहुत अकड़ रहे थे। जब पता चला कि मदन मंत्री का बेटा है तो लगे उसकी धूल चाटने।
धूल छानना (अर्थ – मारना-पीटना)-
वाक्य प्रयोग – बदमाशी करोगे, तो धूल झाड़ देंगे।
ध्यान में न लाना (अर्थ – विचार न करना)-
वाक्य प्रयोग – अपनी पत्नी की बातों को ध्यान में मत लाया करो वरना दुखी होते रहोगे।
ध्यान से उतरना (अर्थ – भूलना)-
वाक्य प्रयोग – मैंने गाड़ी की चाबी कहाँ रख दी है यह मेरे ध्यान से उतर गया है।
धता बताना (अर्थ – टालना, भागना)-
वाक्य प्रयोग – हमीद बड़ी ही उम्मीद से अफजल के यहाँ गया, लेकिन उसने तो धता बता दिया।
धरना देना (अर्थ – अड़कर बैठना)-
वाक्य प्रयोग – सत्याग्रही मंत्री की कोठी के सामने धरना दे रहे है।
धाँधली मचाना (अर्थ – झंझट करना, उपद्रव करना)-
वाक्य प्रयोग – इस विभाग में बड़ी धाँधली मची हुई है।
धुनी रमाना (अर्थ – तप करना)-
वाक्य प्रयोग – भाई ! इसी उम्र में क्यों धुनी रमा रहे हो ?
धोती ढीली होना (अर्थ – डर जाना)-
वाक्य प्रयोग – मास्टर साहब के आते ही लड़के की धोती ढीली हो गयी।
धक्का देना (अर्थ – अपमान करना)-
वाक्य प्रयोग – तुम मुझे धक्का दो और मैं तुम्हारी आरती उतारूँ- ऐसा क्या संभव है ?
ध्यान बँटना (अर्थ – एकाग्रचित्त न होना)-
वाक्य प्रयोग – जब ध्यान बँट जाता है, तो पढ़ाई नहीं होती।
धरती पर पाँव न रखना- (अर्थ – घमंडी होना)
धनुष तोड़ना (अर्थ – अत्यंत कठिन कार्य करना)-
वाक्य प्रयोग – देखें इस मुक्ति आंदोलन का धनुष कौन तोड़ता है ?
धन-कुबेर (अर्थ – अधिक धनवान)
धुँआ-सा मुँह होना (अर्थ – लज्जित होना)