‘ड’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with ड

( ड ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे

‘ड’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।

डकार जाना (अर्थ – हड़प जाना)-
वाक्य प्रयोग – सियाराम अपने भाई की सारी संपत्ति डकार गया।

डींग मारना या हाँकना (अर्थ – शेखी मारना)-
वाक्य प्रयोग – जब देखो, शेखू डींग मारता रहता है- ‘मैंने ये किया, मैंने वो किया’।

डेढ़/ढाई चावल की खिचड़ी पकाना (अर्थ – सबसे अलग काम करना)-
वाक्य प्रयोग –सुधीर अपनी डेढ़ चावल बनी खिचड़ी अलग पकाता है।

डोरी ढीली करना (अर्थ – नियंत्रण कम करना)-

वाक्य प्रयोग – पिताजी ने जरा-सी डोरी ढीली छोड़ दी तो पिंटू ने पढ़ना ही छोड़ दिया।

डंका पीटना (अर्थ – प्रचार करना)-
वाक्य प्रयोग – अनिल ने झूठा डंका पीट दिया कि उसकी लॉटरी खुल गई है।

डंके की चोट पर (अर्थ – खुल्लमखुल्ला)-
वाक्य प्रयोग – शेरसिंह जो भी काम करता है, डंके की चोट पर करता है।

डोंड़ी पीटना (अर्थ – मुनादी या ऐलान करना)-
वाक्य प्रयोग – बीरबल की विद्वता को देखकर अकबर ने डोंड़ी पीट दी थी कि वह राज दरबार के नवरत्नों में से एक है।

डंका बजाना (अर्थ – प्रभाव जमाना)-
वाक्य प्रयोग – आस्ट्रेलिया ने सब देशों की टीमों को हरा कर अपना डंका बजा दिया।

डंडी मारना (अर्थ – कम तोलना)-
वाक्य प्रयोग – यह दुकानदार बड़ा बेईमान है। तौलते समय हमेशा डंडी मार लेता है।

डकार तक न लेना (अर्थ – किसी का माल हड़प कर जाना)-
वाक्य प्रयोग – इससे बचकर रहो। सारा माला हड़प लेगा और डकार तक न लेगा।




डुबकी मारना (अर्थ – गायब हो जाना)-
वाक्य प्रयोग – ‘इतने दिनों से कहाँ डुबकी मार गए थे’, सुरेश ने मदन से पूछा।

डूब मरना (अर्थ – बहुत लज्जित होना)-
वाक्य प्रयोग – इस तरह की बातें मेरे लिए डूब मरने के समान हैं।

डूबती नैया को पार लगाना (अर्थ – संकट से छुड़ाना)-
वाक्य प्रयोग – ईश्वर की कृपा होगी तभी तुम्हारी डूबती नैया पार लगेगी।

डेरा डालना (अर्थ – निवास करना)-
वाक्य प्रयोग – साधु ने मंदिर में जाकर अपना डेरा डाल दिया।

डेरा उठाना (अर्थ – चल देना)-
वाक्य प्रयोग – स्वामी जी एक जगह नहीं रुकते। कुछ दिनों बाद ही डेरा उठाकर दूसरी जगह के लिए चल देते हैं।

डोरे डालना (अर्थ – किसी को अपने प्रेम-पाश में फँसाने की कोशिश करना)-
वाक्य प्रयोग – उस पर डोरे डालने की कोशिश मत करो। वह तुम्हारे चक्कर में आने वाली नहीं।

डेढ़ चावल की खिचड़ी अलग पकाना (अर्थ – अलग रहना)-
वाक्य प्रयोग – डेढ़ चावल की खिचड़ी अलग पकाने से कोई सामाजिक कार्य नहीं हो सकता।

डूबते को तिनके का सहारा- (अर्थ – संकट में पड़े को थोड़ी मदद)

ड्यूटी बजाना- (अर्थ – काम पर केवल समय काटना)

डबल रोल करना- (अर्थ – दोतरफा मेल का बरताव करना)

डिक्टेटर होना- (अर्थ – अत्याचारी होना)




You might also like

error: Content is protected !!